Delhi Election 2020 : बीजपी सांसद प्रवेश वर्मा पर EC ने दूसरी बार लगाया प्रतिबंध, 24 घंटे तक नहीं कर सकेंगे प्रचार

EC again bans BJPs Parvesh Verma from campaigning in Delhi Assembly elections
Delhi Election 2020 : बीजपी सांसद प्रवेश वर्मा पर EC ने दूसरी बार लगाया प्रतिबंध, 24 घंटे तक नहीं कर सकेंगे प्रचार
Delhi Election 2020 : बीजपी सांसद प्रवेश वर्मा पर EC ने दूसरी बार लगाया प्रतिबंध, 24 घंटे तक नहीं कर सकेंगे प्रचार
हाईलाइट
  • केजरीवाल के खिलाफ की गई उनकी टिप्पणी को लेकर ये प्रतिबंध लगाया गया है
  • चुनाव आयोग ने बुधवार को प्रवेश वर्मा को चुनाव में प्रचार करने से प्रतिबंधित कर दिया
  • चुनाव आयोग ने वर्मा पर बुधवार शाम 6 बजे से अगले 24 घंटों के लिए प्रतिबंध लगाया है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने बुधवार को भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा को दूसरी बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार करने से प्रतिबंधित कर दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की गई उनकी टिप्पणी को लेकर ये प्रतिबंध लगाया गया है। प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कहा था। चुनाव आयोग ने वर्मा पर बुधवार शाम 6 बजे से अगले 24 घंटों के लिए चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाया है। इससे पहले वर्मा पर चुनाव आयोग ने 96 घंटे (चार दिन) का प्रतिबंध लगाया था।

क्या कहा था वर्मा ने?
पिछले हफ्ते एक चुनावी रैली में, वर्मा ने कथित तौर पर कहा था: "केजरीवाल जैसे नटवरलाल, केजरीवाल जैसे आतंकवादी इस देश में छुपे बैठे हैं। इसके बाद एक बार फिर बुधवार को वर्मा ने इस बात को दोहराया। प्रवेश वर्मा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दंगा भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए संसद में गांधी स्मारक के पास धरने पर बैठे थे। इस दौरान उन्होंने अपने हाथ में एक प्लेकार्ड लिया हुआ था, जिसमें लिखा था, आतंक का दूसरा नाम केजरीवाल।

वर्मा ने केजरीवाल पर दिल्ली में लोगों को बंदूक उठाने और दंगा भड़काने के लिए उकसाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, मैं केजरीवाल को एक आतंकवादी कह रहा हूं, क्योंकि वह दिल्ली के लोगों को बंदूक पकड़ा रहे हैं। वह आप कार्यकर्ताओं को पैसे दे रहे हैं और उन्हें भड़काकर गोली चलवा रहे हैं। यह बहुत शर्मनाक है। वे लोग राजनीति के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। मैं लोगों से विकास के लिए मतदान करने की अपील करता हूं। लेकिन आप दिल्ली में दंगा करवाना चाहती है। वे सभी मुस्लिमों के वोट लेना चाहते हैं।

शाहीनबाग में गोली चलाने के आरोपी कपिल गुज्जर के बारे में बात करते हुए, वर्मा ने कहा, वह आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है, जो दो माह पहले पार्टी कार्यालय में आप नेता संजय सिंह की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुआ था। लोगों ने मुझे बताया है कि वह तब से उनके संपर्क में था। वह उनके कैंपेन में भी गया है।

Created On :   5 Feb 2020 3:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story