आज कांग्रेस में शामिल होंगे शत्रुघ्न सिन्हा, पटना साहिब से लड़ सकते हैं चुनाव

Election 2019: Film actor Shatrughan Sinha joining Congress
आज कांग्रेस में शामिल होंगे शत्रुघ्न सिन्हा, पटना साहिब से लड़ सकते हैं चुनाव
आज कांग्रेस में शामिल होंगे शत्रुघ्न सिन्हा, पटना साहिब से लड़ सकते हैं चुनाव

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। बीजेपी के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा आज (गुरूवार) को कांग्रेस में शामिल होंगे। बीजेपी की तरफ से नजरअंदाज किए जाने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा अब कांग्रेस का हाथ थमने के लिए निकल पड़े हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस शत्रु को पार्टी में शामिल करने के बाद पटना साहिब लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के खिलाफ चुनावी मैदान में उतार सकती है। बिहार कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि शत्रुघ्न सिन्हा 28 मार्च को नई दिल्ली में पार्टी में शामिल होंगे।

 

 

बता दें कि सोशल मीडिया पर लगातार पीएम मोदी के विरोध में और कांग्रेस के पक्ष में लिखने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने इससे पहले राहुल गांधी की जमकर तारीफ की और उन्हें "मास्टर ऑफ सिचुएशन" बताया है। शुत्र ने ट्वीट कर राहुल गांधी की न्यूनतम आय योजना की तारीफ करते हुए कहा कि यह "मास्टर ऑफ सिचुएशन" राहुल गांधी का मास्टरस्ट्रोक है। उन्होंने लिखा, इस योजना ने हमारे कुछ अहम लोगों को परेशान कर दिया है और उन्होंने तुरंत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घोषणा को छल कपट करार दे दिया। इससे पहले भी शुत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व की अलोचना कर चुके है। इसके पीछे की वजह पार्टी द्वारा शत्रुघ्न सिन्हा को महत्व नहीं दिया जाना भी बताया जा रहा है। 

Created On :   28 March 2019 4:29 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story