Amritsar Alcohol Case: अमृतसर शराब मामले पर CM भगवंत मान-अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया, कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

- पंजाब में जहरीली शराब पीने से 14 की मौत
- 6 अस्पताल में भर्ती
- 5 लोग गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब के अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई। इस मामले पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। दोनों नेताओं का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। आपको बता दें कि, मजीठा में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 6 लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में सप्लायर समेत 5 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
'दषियों को बख्शा नहीं जाएगा'
मजीठा के आस पास के गांवों में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत की दुखद खबर मिली है। मासूम लोगों के इन हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ये मौतें नहीं, कत्ल हैं। जहरीली शराब से लोगों के घरों में मातम का माहौल बनाने वाले इन दोषियों को कानून के मुताबिक सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि मैं परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद की जाएगी।
'कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी'
मजीठा में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हुई है। इसमें जो लोग भी शामिल हैं, वे चाहे कितने भी रसूख वाले क्यों ना हों, कितने भी बड़े क्यों ना हों, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलेगी। जिन लोगों की दुखद मौत हुई है, उनके परिवारों को भगवान शक्ति दे। उन लोगों की आत्मा को शांति दे।
14 की मौत
उपायुक्त साक्षी साहनी ने जानकारी दी कि यहां एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। कुछ लोगों ने जहरीली शराब का सेवन किया है। हमें रात से सूचना मिल रही थी। हमारी मेडिकल टीम लोगों की जांच कर रही है। जिसने भी शराब का सेवन किया है उसे अस्पताल भेजा जा रहा है। अपराधियों को पकड़ लिया गया है। 5 गांवों में ऐसी घटना सामने आई है। 14 लोगों की मृत्यु हो गई है, 6 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
Created On :   13 May 2025 1:52 PM IST