IND-PAK तनाव: 'कल के आए व्यापारी हमें बताएंगे, हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में...', कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने TRUMP को लेकर केंद्र सरकार को घेरा

- संदीप दीक्षित ने ट्रंप को लेकर केंद्र को घेरा
- कहा- कल के आए व्यापारी हमें बताएंगे
- संदीप दीक्षित ने पूर्व पीएम नेहरू की तारीफ की
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के नाम संबोधन किया। जिस पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैसे ट्वीट कर दिया? सूचना उनको हमसे पहले पहुंची? राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हमें दोनों देशों से ट्रेड करना है। तो क्या उनका ट्रेड हमारी राष्ट्रीय जरूरतों और सुरक्षा जरूरतों और सुरक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण बन जाती हैं? क्या कल को व्यापारी हमें बताएंगे कि हम राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कब हमला करें, कब न करें?
संदीप दीक्षित ने ऑपरेशन सिंदूर को बताया सफल
संदीप दीक्षित ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा। पाकिस्तान को माकूल जवाब मिला है। इस ऑपरेशन के जरिए पाकिस्तान के दांत खट्टे हुए हैं। प्रधानमंत्री ने देश को संबोधन करने के दौरान अच्छी बात कही। उन्होंने भी फौज की सराहना की।
पूर्व पीएम नेहरू की तारीफ की
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने संबोधन के दौरान कोई ऐसी बात नहीं कही जो देश के लोगों को मालूम न हो। पीएम मोदी ने जो बातें कही वह पुरानी हैं। ये सारी बातें सब लोग जानते हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है, जब भारत की विदेश नीति दूसरे देशों से पता चलता है। दूसरा देश पहले से बताता है कि हिंदुस्तान क्या करेगा?
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा- भारतीय जनता पार्टी को ये पसंद हो न हो लेकिन हमारी संप्रभुता और हमारी विदेश नीति सन् 47, 48 से नेहरू जी के समय से कम से कम हम जैसे लोगों के लिए प्राथमिकता रही है। आपके संबोधन करने से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ने कैसे ट्वीट कर दिया। कम से कम सूचना उनको हमसे पहले पहुंची।
ट्रंप को लेकर केंद्र सरकार को घेरा
कांग्रेस नेता ने कहा- अमेरिका के राष्ट्रपति ने बहुत गंभीर बात कही है कि न्यूक्लियर वॉर हो सकती है। न्यूक्लियर वॉर कोई सामान्य बात नहीं है। प्रधानमंत्री का कहना है कि हम न्यूक्लियर वॉर से नहीं डरते, स्वाभाविक है नहीं डरते हैं। ये होना भी नहीं चाहिए। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हमें दोनों देशों से ट्रेड करना है तो क्या उनकी ट्रेड करना हमारी राष्ट्रीय जरूरतों और सुरक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण बन जाती हैं। क्या कल को व्यापारी हमें बताएंगे कि हम राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कब हमला करें, कब न करें?
Created On :   13 May 2025 3:10 AM IST