एक्स गर्लफ्रेंड ही बनी जैश कमांडर खालिद की मौत का कारण, ये है पूरी कहानी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर खालिद को मार गिराया। खालिद BSF कैंप पर हमले का मास्टरमाइंड था। इस एनकाउंटर के पीछे खालिद की पूर्व प्रेमिका का हाथ बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खालिद की पूर्व प्रेमिका गर्भवती हो गई थी, लेकिन खालिद ने उसे और उसके बच्चे को अपनाने से मना कर दिया था। अपने साथ हुए इसी धोखे के चलते लड़की ने खालिद के खिलाफ मुखबिरी की। यही नहीं बताया जा रहा है कि खालिद एक अय्याश किस्म का आतंकी था, उसके 17 लड़कियों से अवैध सम्बंध थे।
गर्भवती थी पूर्व प्रेमिका
कुछ समय पहले खालिद की पूर्व प्रेमिका गर्भवती हो गई। खालिद को जब यह पता चला तो वह अपनी प्रेमिका से किनारा करने लगा। यहां तक कि कुछ समय में ही उसने प्रेमिका को पूरी तरह से छोड़ दिया। प्रेमिका ने अपना अबॉर्शन तो करवा लिया, लेकिन साथ ही खालिद को सबक सिखाने की कसम भी खा ली। 20 साल की इस लड़की ने ठीक एक साल पहले जम्मू कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के दफ्तर जाकर खालिद की मुखबिरी करने की बात कही। उसने कहा, "मैं उसकी मौत चाहती हूं और इसके लिए मैं आपको उसका सुराग दूंगी, बाकी आपको करना होगा।" इस एनकाउंटर के पहले भी लड़की ने खालिद के बारे में सूचनाएं दी लेकिन हर बार खालिद बचता गया। आखिरकार रविवार को हुए एनकाउंटर में वह मारा गया।
आशिक मिजाज था खालिद
जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी खालिद एक आशिक मिजाज शख्स था। उसके 17 लड़कियों के साथ अवैध संबंध के किस्से सामने आए हैं। सुरक्षाबलों को उसकी जानकारी देने वाली लड़की इन्हीं लड़कियों में से एक थी। इस लड़की के साथ ही वह बाकी लड़कियों को भी धोखा दे चुका है। वर्तमान में ही उसके 4 से 5 लड़कियों से सम्बंध थे।
लड़कियों के चक्कर में मारे गए कई आतंकी
लड़कियों के चक्कर में मारा जाने वाला खालिद पहला आतंकी नहीं है। उससे पहले भी ऐसे कई आतंकी अपनी पूर्व प्रेमिकाओं की मुखबिरी के चलते घाटी में मारे जा चुके हैं। हाल ही में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर अबू दुजाना भी इसी वजह से सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़ा था। हालांकि घाटी में बड़ी संख्या में युवा आतंकी संगठनों में शामिल भी इसलिए होते हैं कि उन्हें लड़की मिले। बता दें कि सुरक्षा बलों ने कुछ समय पहले एक आतंकी को पकड़ा था, जिसने बताया था कि घाटी की लड़कियां आतंकियों को पसंद करती है। इसलिए बड़ी संख्या में युवा आतंकी बनते हैं।
Created On :   9 Oct 2017 9:35 PM IST