विवाद: भारत और चीन के सैनिकों के बीच नाकु ला सेक्टर में झड़प, दोनों तरफ के सैनिक घायल

Face-off between Indian and Chinese soldiers in North Sikkim
विवाद: भारत और चीन के सैनिकों के बीच नाकु ला सेक्टर में झड़प, दोनों तरफ के सैनिक घायल
विवाद: भारत और चीन के सैनिकों के बीच नाकु ला सेक्टर में झड़प, दोनों तरफ के सैनिक घायल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर सिक्किम में विवादित भारत-चीन सीमा पर शनिवार को भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में दोनों पक्षों को मामूली चोटें आईं है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि जिन जगहों पर इस तरह के सीमा विवाद है वहां पर अकसर इस तरह की घटनाएं होती है और सेनाएं प्रोटोकॉल के अनुसार इस तरह के मुद्दों को हल करती है।

चार भारतीय और सात चीनी सैनिकों को लगी चोट
सूत्रों के अनुसार, चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी और भारतीय सेना के सैनिकों ने शनिवार को मुगुथांग से आगे नाकु ला सेक्टर में आमना-सामना हुआ। मीन सी लेवल से 5,000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर नाकु ला उत्तरी सिक्किम में एक दर्रा है। सूत्रों ने पुष्टि की कि दोनों पक्षों में इस दौरान झड़प हो गई जिस कारण दोनों ही तरफ के सैनिकों को मामूली चोटें आई है। सूत्रों के अनुसार चार भारतीय सैनिकों और सात चीनी सैनिकों को टकराव के दौरान चोटें आईं। टकराव का दौरान वाहं पर करीब 150 सैनिक मौजूद थे। हालांकि, स्थानीय स्तर पर दोनों सेनाओं के बीच बातचीत के बाद इस मामले को सुलझा लिया किया।

पहले भी होता रहा है विवाद
यह पहली बार नहीं है, जब भारतीय और चीनी सैनिकों में सीमा पर इस तरह का टकराव हुआ है। अगस्त 2017 में, लद्दाख में पैंगॉन्ग झील के पास भारतीय और चीनी सैनिकों ने एक दूसरे पर पत्थर फेंके थे। सिक्किम के करीब लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के पास भी दोनों देशों की आर्मी के बीच टकराव देखने को मिला था। ये टकराव उस समय हुआ था जब दोनों देशों के बीच डोकलाम को लेकर तनाव चल रहा था। बता दें कि साल 2017 में करीब 73 दिन तक डोकलाम में भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच तनातनी बनी हुई थी। उस समय भारतीय सेना ने इस इलाके से चीनी सेना को कदम पीछे खींचने के लिए मजबूर कर दिया था।

शिखर वार्ता के बाद सुलझा था विवाद
डोकलाम वह इलाका है जहां चीन और भारत के उत्तर-पूर्व में मौजूद सिक्किम और भूटान की सीमाएं मिलती हैं। चीन के वुहान में साल 2018 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अनौपचारिक शिखर वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच संबंध दोबारा पटरी पर लौटे थे।

Created On :   10 May 2020 5:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story