कर्ज से परेशान किसान फांसी पर झूला

farmers hanging from the house troubled by debt
कर्ज से परेशान किसान फांसी पर झूला
कर्ज से परेशान किसान फांसी पर झूला

डिजिटल डेस्क,पन्ना। पन्ना में एक किसान ने खुदकुशी कर ली। किसान ने फज्जू उर्फ फजल से 5 हजार रुपए उधार लिए थे। पैसे वापस करने के लिए फज्जू लगातार दबाव बना रहा था। इसी से परेशान होकर किसान ने मौत को गले लगा लिया।

दरअसल सिमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रेकरा के रहने वाले किसान ने फज्जू उर्फ फजल से 5 हजार रुपए उधार लिए थे। फज्जू लगातर दवाब बना रहा था कि 5 हजार की जगह अब दो लाख रुपए देने होंग। इस बात से परेशान होकर किसान ने प्लास्टिक के वायर से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक प्रहलाद पटेल से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें साहूकार का नाम लिखा हुआ है।

घटना की जानकारी लगते ही हजारों की तादात में ग्रामीण सिमरिया थाना पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। ग्रामीणों ने पुलिस पर फज्जू को गांव से भगाने का भी आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आरोपी नहीं पकड़ा जाता अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

Created On :   25 July 2017 2:38 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story