फिल्म निर्माता ने लिया बड़ा फैसला, कहा- मैं और मेरी पत्नी करेंगे धर्म परिवर्तन 

Filmmaker Ali Akbar took a big decision, said- my wife and I will convert
फिल्म निर्माता ने लिया बड़ा फैसला, कहा- मैं और मेरी पत्नी करेंगे धर्म परिवर्तन 
CDS बिपिन रावत की शहादत के बाद फिल्म निर्माता ने लिया बड़ा फैसला, कहा- मैं और मेरी पत्नी करेंगे धर्म परिवर्तन 
हाईलाइट
  • अली अकबर और उनकी पत्नी अपनाएंगे हिंदू धर्म

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। तमिलनाडु के कुन्नूर में CDS रावत का हेलिकॉप्टर 8 दिसंबर को क्रैश हो गया था, जिसके बाद सीडीएस और उनकी पत्नी समेत 13 जवानों का निधन हो गया। इस दुर्घटना से पूरे देश को बड़ा झटका लगा। लेकिन, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सीडीएस रावत और जवानों की शहादत पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस टिप्पणी से मलयालम फिल्म निर्माता अली अकबर काफी आहत हुए और उन्होंने धर्म परिवर्तन करने का फैसला किया।

दरअसल, सीडीएस रावत के निधन पर कई लोगों खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर स्माइली के साथ प्रतिक्रिया जाहिर की, जिसे देखकर अली अकबर बहुत नाराज हुए। उन्होंने फैसला किया कि, वो और उनकी पत्नी लुसिम्मा अब मुसलमान नहीं रहेंगे और हिंदू धर्म अपनाएंगे। 

क्या कहा अली अकबर ने
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अली अकबर ने कहा कि, "सोशल मीडिया पर बहुत तरह की राष्ट्र विरोधी गतिविधियां होती है, जिसका ताजा उदाहरण है जनरल रावत की शहादत पर कुछ लोगों का मुस्कुराना। जनरल रावत के निधन पर स्माइली इमोजी शेयर करने वाले ज्यादातर लोग मुस्लिम थे। उन लोगों ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि, CDS रावत ने पाकिस्तान और कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ बहुत से कदम उठाए थे। ऐसे लोगों का पोस्ट देखने के बाद भी शीर्ष मुस्लिम नेताओं में से किसी ने भी प्रतिक्रिया नहीं दी। मैं ऐसे धर्म का हिस्सा नहीं हो सकता।”

फिल्म निर्माता ने आगे कहा कि," कि आज में जन्म से मिला हुआ एक पोशाक उतार रहा हूं और मैं अब मुस्लिम नहीं हूं। मैं भारत का हूं। ये मेरा उन लोगों के लिए जवाब है, जो भारत के खिलाफ मुस्कुराते हुए स्माइली पोस्ट कर रहे है।" 

अली अकबर का मानना है कि, वो और उनकी पत्नी अपने आधिकारिक रिकॉर्ड में धार्मिक विवरण बदलने की प्रक्रिया करेंगे। लेकिन अपनी दोनों बेटियों को इसके लिए बिल्कुल मजबूर नहीं करेंगे। बता दें कि, अली अकबर भारतीय जनता पार्टी की राज्य समिति के सदस्य थे। लेकिन, कुछ असहमितयों के कारण उन्होंने पार्टी नेतृत्व से अक्टूबर में पद छोड़ दिया था।

 

Created On :   11 Dec 2021 11:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story