एक्स की नई गर्लफ्रेंड को चार लड़कियों ने मिलकर जमकर पीटा, भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कपड़े तक फट गए, वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल

एक्स की नई गर्लफ्रेंड को चार लड़कियों ने मिलकर जमकर पीटा,  भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कपड़े तक फट गए, वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल
बिहार एक्स की नई गर्लफ्रेंड को चार लड़कियों ने मिलकर जमकर पीटा, भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कपड़े तक फट गए, वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल
हाईलाइट
  • मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के प्रसिद्ध सोनपुर मेले से एक मारपीट वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पांच लड़कियां आपस में मारपीट करती हुई नजर आ रही हैं और पास में खड़ा एक युवक उनको समझाता हुआ नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मेला घूमने आया था तभी उसकी बाकी एक्स गर्लफ्रेंड और उसकी सहेलियां भी वहां आ गईं। 

जिसके बाद पांचों लड़कियों के बीच कहासुनी होने लगी जो कुछ देर बाद मारपीट में बदल गई। चार लड़कियों ने लड़के के साथ आई लड़की को जमकर पीटा। भिड़ंत इतनी जोरदार थी एक दूसरे के कपड़े तक फट गए। साथ में खड़े उनके बॉयफ्रेंड ने बीचबचाव करने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। वायरल वीडियो 3 दिन पुराना बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

जमकर चले लात-घूंसे, बीचबचाव करता रहा बॉयफ्रेंड 

वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच सड़क में सरेआम लड़कियां मारपीट कर रही हैं। इन लड़कियों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे चलाए और यहां तक बाल और कपड़े खींचकर नीचे गिराने की कोशिश भी की। साथ में खड़ा उनका बॉयफ्रेंड सभी को समझाता रहा लेकिन वह नहीं मानी। घटनास्थल पर मौजूद लोग यह नजारा देख हैरान थे, चूंकि मामला लड़कियों का था इसलिए कोई बीचबचाव के लिए नहीं आया।

वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि चार लड़कियां मिलकर एक लड़की को जमकर पीट रही हैं। कोई उसे लात मार रहा है तो कोई मुक्के। बताया जा रहा है जिस लड़की को अन्य चार लड़कियों ने मारा वह गंभीर रुप से घायल हो गई है। 

बताया जा रहा है कि चार लड़कियों में से एक लड़की लड़के की एक्स गर्लफ्रेंड थी। उसकी मुलाकात लड़के से मेले में घूमते वक्त अचानक हो गई थी। अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ उसकी नई गर्लफ्रेंड को देखकर वह आगबबूला हो गई। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। धीरे-धीरे दोनों के बीच की तू-तू मैं-मैं मारपीट में बदल गई। लड़के की एक्स गर्लफ्रेंड ने अपनी तीन सहेलियों के साथ मिलकर उसकी नई गर्लफ्रेंड की जमकर पिटाई कर दी। 

प्रशासन ने की वायरल वीडियो जांच शुरु

लड़कियों की मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सारण सूचना जनसंपर्क अधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि हमें इस तरह की कोई घटना की जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कोई वीडियो वायरल भी हुआ है तो यह निजी मामला है। इसमें प्रशासन हस्ताक्षेप नहीं कर सकती। वहीं सोनपुर प्रशासन ने वायरल वीडियो की जांच शुरु कर दी है। 

Created On :   29 Nov 2022 9:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story