जापान में बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 30 पहुंचा
डिजिटल डेस्क, टोक्यो। जापान के दक्षिणी इलाके में भारी बारिश और बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 30 तक पहुंच गया है। पिछले हफ्ते हुई भारी बारिश ने देश के कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि राहतकर्मी लगातार पीड़ितों को बचाने के काम में जुटे हुए हैं। बाढ़ के जारी हालातों को देखते हुए प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने भी अपने यूरोपीय दौरे को दौरे को रद्द कर दिया है, वह अब शनिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।
पिछले हफ्ते भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई थी, जिसकी वजह से दक्षिणी क्यूशु द्वीप पर सड़कें बहकर टूट गईं और सैकड़ों घर बर्बाद हो गए। हजारों लोगों को बाढ़ की वजह से अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
फुकुओका प्रांतीय द्वीप की सरकार ने कहा कि, प्रभावित असाकुरा शहर में एक नागरिक का शव बरामद किया है, जिसके बाद अकेले इसी इलाके में मरने वालों का आंकड़ा 24 तक पहुंच गया।
बाढ़ आने के करीब एक हफ्ते बाद भी लोग सैकड़ों रेस्कयू कैंप्स में रह रहे हैं।
Created On :   14 July 2017 5:07 AM GMT