मुंबई में विदेशी महिला से छेड़छाड़ और मारपीट, CCTV खंगाल रही पुलिस

Foreigner woman molested in mumbai, police probe CCTV footage
मुंबई में विदेशी महिला से छेड़छाड़ और मारपीट, CCTV खंगाल रही पुलिस
मुंबई में विदेशी महिला से छेड़छाड़ और मारपीट, CCTV खंगाल रही पुलिस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विदेशी पर्यटकों से बदसलूकी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला मुंबई के बोरीवली इलाके का है, जहां एक रूसी पर्यटक से छेड़छाड़ की घटना हुई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर MHB पुलिस स्टेशन ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित 40 वर्षीय रूसी महिला पर्यटक वीजा पर मुंबई आई है। फिलहाल वह बोरीवली के MHB परिसर में रह रही है। महिला के मुताबिक किसी काम से वह बोरीवली स्टेशन गई हुई थी। घर जाने के लिए उसने ऑटोरिक्शा पकड़ा और LIC कॉलोनी के पास उतर गई। 

 

आरोपी ने हाथ पकड़कर खींचा फिर पीटा

महिला जैसे ही घर की तरफ बढ़ी, उसने देखा कि करीब 25 साल का एक युवक उसका पीछा कर रहा है। युवक लगातार कुछ बोल रहा था, जो महिला नहीं समझ सकी। महिला ने युवक को बताने की कोशिश की कि वह कोई गलत काम नहीं करती। लेकिन आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर खींचना शुरू कर दिया। आरोपी की हरकतों से डरी महिला ने शोर मचाना शुरू किया, तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। इसी बीच पास की इमारत का गार्ड भागते हुए वहां पहुंचा, जिसे देखकर आरोपी भाग निकला। 

 

CCTV की तस्वीरों की छानबीन

इस घटना से डरी सहमी विदेशी महिला पर्यटक ने MHB पुलिस स्टेशन जाकर घटना की शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ-साथ अपराध शाखा ने भी समानांतर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान के लिए इलाके में लगे CCTV की तस्वीरें खंगाली जा रहीं हैं।

Created On :   6 Nov 2017 10:14 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story