कांग्रेस के पूर्व विधायक AAP में शामिल

former congress mla surendra pal singh bittu joins aam aadmi party
कांग्रेस के पूर्व विधायक AAP में शामिल
कांग्रेस के पूर्व विधायक AAP में शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता सुरेन्द्र पाल सिंह बिट्टू शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। वह साल 2003 से 2013 तक तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक चुने गए। इससे पहले वह निगम पार्षद भी थे। आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने बिट्टू को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बिट्टू ने "आप" ज्वाइन करने के पीछे केजरीवाल सरकार की नीतियों से प्रभावित होना बताया है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी ज्वाइन करने का फैसला किया।

राय ने कहा कि पिछले दो दशक से दिल्ली की राजनीति में सक्रिय बिट्टू के आप में आने से उत्तरी दिल्ली में पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा आगामी 26 नवंबर को आप के स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर क्षेत्र की स्थानीय राजनीति में सक्रिय अन्य नेताओं ने भी बिट्टू के साथ आप की सदस्यता ग्रहण की।

राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर से आप के वॉलेंटियर और पदाधिकारी पिछले पांच वर्ष में पार्टी के अब तक के कार्यकलापों की समीक्षा करेंगे। जिसके आधार पर पार्टी अपने भविष्य की रणनीति का निर्धारण करेगी। उन्होंने कहा, इससे पहले नोटबंदी के एक साल पूरा होने के मौके पर आठ नवंबर को आप कार्यकर्ता देश भर में धोखा दिवस के रूप में मनाएंगे

उधर दिल्ली सरकार द्वारा कांग्रेस के दिग्गज नेता पी। चिदंबरम को एक मामले में पैरवी के लिए राज्य सरकार का वकील नियुक्त किए जाने पर सीएम अरविंद केजरीवाल निशाने पर आ गए। कभी चिदंबरम को भ्रष्ट नेता बताने वाले केजरीवाल सरकार के इस कदम के बाद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने केजरीवाल पर तीखे हमले किए।

अजय माकन ने एक ट्वीट कर कहा, "बधाई हो पी। चिदंबरम। एक समय आपके सबसे बड़े आलोचक रहे अरविंद केजरीवाल और AAP ने आपको दोषमुक्त किया। क्या AAP माफी मांगेगी।" 

Created On :   5 Nov 2017 12:09 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story