शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार आज, 12.15 बजे कांग्रेस कार्यालय पहुंचेगा पार्थिव शरीर

शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार आज, 12.15 बजे कांग्रेस कार्यालय पहुंचेगा पार्थिव शरीर
हाईलाइट
  • दिल्ली की पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित का निधन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया, उनकाअंतिम संस्कार रविवार को 2.30 बजे दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा। इससे पहले सुबह 11.30 बजे पार्थिव शरीर को उनकी बहन के घर से 12.15 बजे कांग्रेस दफ्तर लाया जाएगा, यहां कांग्रेस नेतागण उन्हें श्रद्धांजलि देंगे, जिसके बाद पार्थिव शरीर 1.30 बजे तक कांग्रेस दफ्तर में रखा जाएगा, इसके बाद वहीं से पार्थिव शरीर निगमबोध घाट ले जाया जाएगा। उनके सम्मान में दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय का झंडा आधा झुका दिया गया है।

बता दें कि शीला दीक्षित दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में ली आखिरी सांस ली। शनिवार सुबह ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आपको बता दें कि शीला 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। वर्तमान में वह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष थीं।  

 

 

 

Created On :   20 July 2019 10:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story