- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Ganga boat yatra Priyanka Gandhi said what BJP done in five years
दैनिक भास्कर हिंदी: प्रियंका गांधी का पीएम से सवाल- 5 साल में आपने क्या किया?

हाईलाइट
- प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा का आज दूसरा दिन।
- प्रियंका ने मोदी सरकार और योगी सरकार पर हमला बोला.
- '70 साल की रट की भी एक्सपायरी डेट है, आपने 5 साल में क्या किया'
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गंगा बोट यात्रा का आज दूसरा दिन है। उनकी बोट यात्रा मंगलवार को मिर्जापुर में है। प्रयागराज से चली 140 किलोमीटर की यह बोट यात्रा कल वाराणसी पहुंचेगी। यात्रा के दौरान ही प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका ने नाम लिए बिना पीएम मोदी से सवाल किया है कि, पांच साल से सत्ता में रहकर उन्होंने क्या किया है?
"मोदी सरकार एक दुर्बल सरकार है": श्रीमती @priyankagandhi भदोही में एक सभा को सम्बोधित करते हुए। #SanchiBaat pic.twitter.com/9DvLDrDxqS
— UP Congress (@INCUttarPradesh) March 18, 2019
प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, उन्होंने 70 साल में क्या किया? इस तर्क की भी एक्सपायरी डेट होती है। अब उन्हें (बीजेपी) बताना चाहिए कि उन्होंने सत्ता में रहते हुए अपने पांच साल में क्या किया। प्रियंका ने मोदी सरकार को दुर्बल सरकार करार दिया है।
Congress General Secretary UP-East Priyanka Gandhi Vadra in Bhadohi: 'What did they do in 70 years?' argument also has an expiry date. Now they (BJP) should tell what they have done in their five years when they are in power. pic.twitter.com/VEYgPsDh4Q
— ANI UP (@ANINewsUP) March 19, 2019
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा योगी आदित्यनाथ उपलब्धियों की बात करते हैं लेकिन जमीन पर कुछ नहीं दिखता है, जो 56 इंच वाले हैं वो रोजगार क्यों नहीं देते हैं।
#WATCH Congress General Secretary UP-East Priyanka Gandhi Vadra in Bhadohi, on completion of 2 years of Yogi govt, says, 'Report card, promotions, all of it sounds good but there's nothing on ground, I'm meeting people everyday, all the people are in distress. pic.twitter.com/rr6KYbJByT
— ANI UP (@ANINewsUP) March 19, 2019
योगी सरकार के दो साल के रिपोर्ट कार्ड को लेकर प्रियंका ने कहा, जमीन पर आकर देखें कि क्या स्थिति है। ये रिपोर्ट कार्ड, प्रचार लगता बहुत अच्छा है लेकिन जमीन पर कुछ नहीं हैं। मैं रोज लोगों से मिल रही हूं। चाहें किसान हों, नौजवान हों, शिक्षामित्र हों, स्टूडेंट हों, आंगनबाड़ी हों या आशा वर्कर, किसी को कुछ नहीं मिला, जो प्रचार करते हैं और जो होता है, उसमें बहुत फर्क है।
कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi ने सीतामढ़ी (भदोही) में बुनकरों, शिक्षामित्रों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाक़ात की और उनकी समस्याओं को जाना। #SanchiBaat #GangaSahareAapkeDuare pic.twitter.com/q9OEJwgeKh
— UP Congress (@INCUttarPradesh) March 19, 2019
गंगा यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत भदोही में पूजा-अर्चना के साथ की। यहां उन्होंने बुनकरों, शिक्षामित्रों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाक़ात की और उनकी समस्याओं को भी जाना।
गंगा यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत सीतामढ़ी, भदोही में पूजा-अर्चना के साथ। #SanchiBaat #GangaSahareAapkeDuare pic.twitter.com/TqYPUDmXdS
— UP Congress (@INCUttarPradesh) March 19, 2019
प्रियंका गांधी विंध्यवासिनी मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और मंदिर की विजिटर बुक में 'जय माता दी' लिखा। प्रियंका ख्वाजा इस्माइल चिश्ती की दरगाह में भी पहुंची। यहां उन्होंने मत्था टेका और चादर भी चढ़ाई। बता दें कि इस मजार पर गांधी परिवार के सभी सदस्य आ चुके हैं। इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी यहां आईं हैं।
Mirzapur: Priyanka Gandhi Vadra offers prayers at Vindhyavasini Devi temple & Dargah of Khwaja Janab Ismail Chisti. pic.twitter.com/cgnx9peska
— ANI UP (@ANINewsUP) March 19, 2019
विंध्याचल मंदिर में जब प्रियंका गांधी पहुंचीं तो वहां उनके सामने ही कुछ लोग पीएम मोदी के समर्थन में नारे लगाने लगे। उत्साहित लोगों ने हर-हर मोदी, घर-घर मोदी ने नारे लगाए।
#WATCH 'Modi, Modi' chants heard in Mirzapur's Vindhyavasini Devi temple premises where Congress General Secretary UP-East Priyanka Gandhi Vadra was visiting today. pic.twitter.com/DXCOnCJc4p
— ANI UP (@ANINewsUP) March 19, 2019
भोपाल: स्कोप कॉलेज में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण वर्कशाप की स्थापना
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने अपने छात्र -छात्राओं के भविष्य को संवारने के लिये भारत के आटोमोबाइल क्षेत्र में अग्रणी कम्पनी हीरो मोटोकार्प के साथ एक करार किया जिसमें ऑटोमोबाइल क्षेत्र में स्किल डेवलपमेंट के लिये एक विश्वस्तरीय प्रशिक्षण वर्कशाप की स्थापना संस्था के प्रांगण में की गई है। ये अपने आप में एक अद्वतीय पहल है तथा सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इसमें सभी नवीनतम कम्प्यूटराइज्ड मशीन के द्वारा टू-व्हीलर ऑटोमोबाइल कार्यशाला प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस वर्कशाप में उद्घाटन के अवसर पर कम्पनी के जनरल मैनेजर सर्विसेज श्री राकेश नागपाल, श्री मनीष मिश्रा जोनल सर्विस हेड - सेंट्रल जोन, श्री देवकुमार दास गुप्ता - डी जी एम सर्विस, एरिया मैनेजर श्री राम सभी उपस्थिति थे। साथ ही संस्था के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. अजय भूषण, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. मोनिका सिंह, अभिषेक गुप्ता आदि उपस्थित थे। संस्था के सभी शिक्षकगण तथा छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से की गई , डॉ. मोनिका सिंह ने अतिथियों का संक्षिप्त परिचय दिया। डॉ. अजय भूषण ने सभी का स्वागत किया और बताया कि आने वाला समय कौशल विकास आधारित शिक्षा का है। कर्यक्रम में आईसेक्ट ग्रुप के कौशल विकास के नेशनल हेड अभिषेक गुप्ता ने ग्रुप के बारे मे विस्तार से बताया कि किस तरह हमेशा से आईसेक्ट ग्रुप ने कौशल विकास को हमेशा प्राथमिकता से लिया है। कार्यक्रम में एएसडीसी के सीईओ श्री अरिंदम लहिरी ऑनलाइन आकर सभी को बधाई दी तथा छात्र - छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभाषीस भी दी।
कार्यक्रम में डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि कौशल विकास आधारित शिक्षा सनातन काल से भारतवर्ष में चली आ रही है मध्यकालीन समय में कौशल विकास पर ध्यान नही दिया गया परंतु आज के तेजी से बदलते हुए परिवेश में विश्व भर में इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसी आवश्यकता को देखते हुये स्कोप कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में कुछ ही समय में विभिन्न क्षेत्रों के सात सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की गई है जो की विभिन्न क्षेत्रों मे छात्र- छात्राओं के कौशाल विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।
भोपाल: सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों की बुलेट यात्रा का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में हुआ आगमन
डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंडिया गेट से जगदलपुर के लिए 1848 किमी की लंबी बुलेट यात्रा पर निकलीं सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने विश्वविद्यालय परिसर में आगमन पर भव्य स्वागत किया। लगभग 300 स्वयंसेवकों तथा स्टाफ सदस्यों ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। वहीं उनके स्वागत में एन एस एस की करतल ध्वनि से पूरा विश्वविद्यालय परिसर गुंजायमान हो उठा। इस ऐतिहासिक बाइक रैली में शामिल सभी सैन्यकर्मियों का स्वागत विश्वविद्यालय के डीन ऑफ एकेडमिक डॉ संजीव गुप्ता, डिप्टी रजिस्ट्रार श्री ऋत्विक चौबे, कार्यक्रम अधिकारी श्री गब्बर सिंह व डॉ रेखा गुप्ता तथा एएनओ श्री मनोज ने विश्वविद्यालय की तरफ से उपहार व स्मृतिचिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए डिप्टी कमांडेंट श्री रवीन्द्र धारीवाल व यात्रा प्रभारी श्री उमाकांत ने विश्वविद्यालय परिवार का आभार किया। इस अवसर पर लगभग 200 छात्र छात्राएं, स्वयंसेवक व एनसीसी कैडेट्स समस्त स्टाफ के साथ स्वागत में रहे मौजूद।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: आज से मिशन UP पर प्रियंका, लखनऊ में कार्यकर्ताओं के बीच करेंगी चुनावी मंथन
दैनिक भास्कर हिंदी: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर से मिलीं प्रियंका, मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव?
दैनिक भास्कर हिंदी: प्रियंका ने पीएम से पूछा- कहा हैं 15 लाख रुपए और 2 करोड़ नौकरियां?
दैनिक भास्कर हिंदी: पहली रैली के बाद प्रियंका गांधी का पहला ट्वीट, बापू के कथन को किया साझा
दैनिक भास्कर हिंदी: Election 2019: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नहीं लड़ेंगी चुनाव, न ही करेंगी रैलियां