गया रोडरेज केस: पूर्व JDU नेता का बेटा रॉकी यादव दोषी

डिजिटल डेस्क,पटना। बिहार के आदित्य सचदेवा हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने JDU विधायक मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव को हत्या के आरोप में दोषी करार दिया है। रॉकी यादव के पिता समेत 4 आरोपियों को दोषी करार दिया गया है और अब इन लोगों को 6 सितंबर को कोर्ट सजा सुनाएगा।
गौरतलब है कि रॉकी यादव ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर आदित्य सचदेवा नाम के युवक की हत्या कर दी थी। पूरा मामला 7 मई 2016 का है जब रॉकी अपने कुछ मित्रों के साथ बोधगया से गया लौट रहा था, तभी रास्ते में आदित्य सचदेवा से साइड न मिलने पर हुए विवाद में उसकी हत्या कर दी गई थी। आदित्य 19 साल का था और 12वी का छात्र था। इसके बाद ही मनोरमा देवी को पार्टी से निकाल दिया गया था।
आपको बता दें कि इस पूरे मामलें में जिला कोर्ट ने रिकार्ड 15 महीने और 23 दिन में अपना फैसला सुना दिया है। रॉकी यादव के साथ उसके पिता बिन्देश्वरी प्रसाद यादव, बॉडीगार्ड राजेश यादव और चेचेरा भाई टेनी यादव को अलग-अलग धाराओं में दोषी करार दिया है। दोषी ठहराए जाने के बाद सभी को हिरासत में ले लिया गया है और जेल भेज दिया गया है।
Created On :   31 Aug 2017 5:35 PM IST