गूगल ने डूडल के जरिए मनाया भारतीय वैज्ञानिक आशिमा चटर्जी का 100वां बर्थडे

Google celebrate Indian scientist Ashima Chatterjees 100th Birthday
गूगल ने डूडल के जरिए मनाया भारतीय वैज्ञानिक आशिमा चटर्जी का 100वां बर्थडे
गूगल ने डूडल के जरिए मनाया भारतीय वैज्ञानिक आशिमा चटर्जी का 100वां बर्थडे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शनिवार को गूगल ने अपने डूडल के जरिये भारत की रसायनशास्त्री डॉ. आशिमा चटर्जी के 100वें जन्मदिवस पर डूडल बना कर उन्हें याद किया है। आशिमा चटर्जी भारत की पहली महिला थीं, जिन्होंने साइंस में पहली बार डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। वो आर्गेनिक केमेस्ट्री और फीटोमेडिसिन के क्षेत्र में जानी मानी हस्तियों में शुमार थीं। 

आशिमा चटर्जी का जन्म 23 सितम्बर, 1917 को बंगाल में हुआ था। उस समय देश में लड़कियों का घर से बाहर निकलना भी बड़ी बात माना जाता था, ऐसे वक्त में उन्होंने कलकत्ता विश्विद्यालय से रसायनशाश्त्र में ऑनर्स किया था। आशिमा चटर्जी 1944 में साइंस में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त कर यह उपलब्धि पाने वाली देश की प्रथम महिला बनी थीं। उन्होंने मिर्गी रोकने वाली दवा आयुष-50 बनाई थी। उन्होंने मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज करने वाली दवाओं के विकास में भी योगदान दिया।

आशिमा चटर्जी को विश्वभर में ढेरों सम्मान प्राप्त हुए। 1975 में उन्हें प्रतिष्ठित सम्मान पद्म भूषण प्रदान किया गया। वे भारतीय विज्ञान कांग्रेस संघ के प्रमुख के रूप में चुनी जाने वाली प्रथम महिला वैज्ञानिक बनी थीं। आशिमा को फरवरी 1982 से मई 1990 तक राज्य सभा के सदस्य के रूप में भारत के राष्ट्रपति द्वारा नामित किया गया था। 22 नवम्बर 2006 को 90 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था।

Image result for Google celebrate Indian scientist Asima Chatterjee S 100th Birthday

Created On :   23 Sept 2017 7:08 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story