AAP नेता का दर्द, बोले- विरोध के लिए अब पकौड़ा भी तलने नहीं दे रही मोदी सरकार

Government is not allowing opposition to display agitation
AAP नेता का दर्द, बोले- विरोध के लिए अब पकौड़ा भी तलने नहीं दे रही मोदी सरकार
AAP नेता का दर्द, बोले- विरोध के लिए अब पकौड़ा भी तलने नहीं दे रही मोदी सरकार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आम आदमी पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार लोकतंत्र की आवाज दबा रही है। यह सरकार ‘जन विरोधी’ नीतियों के खिलाफ विपक्षी दलों को प्रदर्शन भी नहीं करने दे रही है। पार्टी प्रवक्ता व राज्यसभा के लिए चुने जाने पर आप कि महाराष्ट्र इकाई की तरफ से सिंह का सम्मान समोराह आयोजित किया गया था।

विपक्षी दलों को प्रदर्शन की इजाजत नहीं
सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है और वह अपनी आम आदमी विरोधी नीतियों के खिलाफ विपक्षी दलों को प्रदर्शन की इजाजत नहीं दे रही है। गोवंडी इलाके में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर सरकारी एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया।

लोकतंत्र की आवाज दबाने का लगाया आरोप
संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार लोकतंत्र की आवाज दबाने पर तुली हुई है और वह पकौड़ों की बिक्री कर हमें अपनी चिंताओं का इजहार भी नहीं करने दे रही है। सिंह ने कहा कि ‘यह सरकार कुशासन के खिलाफ हमारी लड़ाई को रोकने के लिए अपनी पूरी मशीनरी और एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।

15 विधायकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजा
जबसे दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है हमारे 15 विधायकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा चुका है। सीबीआई ने तो मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के दफ्तर तक पर छापा मारा।

‘‘विभाजक’’ राजनीति में लगे कुछ लोग
सांसद सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी विकास की राजनीति में विश्वास करती है, जबकि इस मोदी सरकार को चला रहे लोग ‘‘विभाजक’’ राजनीति में लगे हैं। उन्होंने कहा कि वे बांटो और शासन करो में विश्वास रखते हैं जबकि हम समाज के सभी वर्गों के संपूर्ण विकास की बात में विश्वास रखते हैं।

Created On :   12 Feb 2018 7:57 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story