राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पासवान के निधन पर शोक जताया

Governor and Chief Minister condole the death of Paswan
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पासवान के निधन पर शोक जताया
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पासवान के निधन पर शोक जताया
हाईलाइट
  • राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पासवान के निधन पर शोक जताया

शिमला, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राम विलास पासवान के निधन पर शोक व्यक्त किया है, जिनका गुरुवार को नई दिल्ली में निधन हो गया।

राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा, राम विलास पासवान को ²ढ़ प्रतिबद्धता और दलितों के उत्थान के लिए दी गई बहुमूल्य सेवाओं के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।

उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

राम विलास पासवान को समाजवादी आंदोलन का निष्ठावान समर्थक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पासवान के निधन से, देश ने एक ऐसा नेता खोया है, जो समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए हमेशा खड़े रहे।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

पासवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम पटना पहुंच गया। शनिवार को पटना में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

एवाईवी/जेएनएस

Created On :   9 Oct 2020 6:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story