स्वास्थ्य: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तबियत हुई खराब, गंगाराम अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने कहा- हालत स्थिर

Health: Congress President Sonia Gandhi is out of health, admitted to Gangaram Hospital
स्वास्थ्य: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तबियत हुई खराब, गंगाराम अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने कहा- हालत स्थिर
स्वास्थ्य: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तबियत हुई खराब, गंगाराम अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने कहा- हालत स्थिर
हाईलाइट
  • फरवरी में भी पेट में दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था
  • शाम 7 बजे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया
  • फिलहाल उनकी हालत स्थिर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज (गुरुवार, 30 जुलाई) शाम 7 बजे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंगा राम अस्पताल के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के अध्यक्ष डॉ. डीएस राणा ने बताया कि उन्हें यहां नियमित परीक्षण और जांच के लिए लाया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

बता दें कि सोनिया गांधी को इससे पहले फरवरी में भी पेट में दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं आज दिन में सोनिया गांधी ने राज्य सभा सदस्यों के साथ एक बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में गांधी ने मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की थी। इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत पार्टी के शीर्ष नेता भी शामिल हुए थे।

 

Created On :   30 July 2020 5:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story