भारी बारिश से सहारनपुर जिले में गिरा मकान, 6 लोगों की मौत 

heavy rain: six people killed in heavy rain in Saharanpur city
भारी बारिश से सहारनपुर जिले में गिरा मकान, 6 लोगों की मौत 
भारी बारिश से सहारनपुर जिले में गिरा मकान, 6 लोगों की मौत 
हाईलाइट
  • एक परिवार के 6 लोगों की मौत
  • चार बच्चे भी शामिल।
  • भारी बारिश से सहारनपुर में गिरा मकान।
  • मलबे को हटाने में जुटा प्रशासनिक अमला।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी के सहारनपुर में जिले में बीते कई दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते एक मकान गिरने की खबर है। इस हादसे में एक परिवार के 6 लोगों की जान चली गई है। जिनमें एक चार बच्चे में भी शामिल है। घटना सुबह 6 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद प्रशासनिक अमला मलबे को हटाने में जुटा है। 

 

 

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में 24 घंटे से भारी बारिश हो रही  है। शुक्रवार के रोज भी एक मकान ढह जाने से बच्चे सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना में कई अन्य लोग गंभीर तौर पर घायल हो गए थे। कच्चे मकान के भरभराकर जमींदोज होने से मलबे में एक ही परिवार के आठ लोग दब गए। मोहल्ले वालों ने इन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने पर बच्ची समेत तीन सदस्यों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि बाकी लोगों का इलाज चल रहा है, इनमें भी कुछ की हालत गंभीर है।

रामपुर मनिहारान के गांव इस्लामनगर की गली नंबर 11 में रहने वाले सिंघा के परिवार पर बारिश मौत बनकर टूटी। शुक्रवार दोपहर बाद सिंघा का बेटा अंतु अपनी बीवी त्रिशला (50), बेटे विनोद, बहू नीलम (30), पोती अन्नू (8) और तन्नु, बेटी मीना और 12 दिन के नवजात बच्चे के साथ अपने कच्चे मकान में बैठे हुए थे। करीब सवा तीन बजे उना कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा। मकान के गिरने की आवाज तथा मलबे में दबे लोगों की चीख पुकार सुनकर मोहल्ले वाले मदद के लिए आए।  

आस-पड़ोस के लोगों ने किसी तरह से मलबा हटाया और परिवार को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस को बुलाकर जिला अस्पताल में भिजवाया। जहां त्रिशला, नीलम और अन्नु  को मृत घोषित कर दिया गया। परिवार के दूसरे घायलों का इलाज शुरू कर दिया गया। घटना की खबर मिलते ही एसडीएम रामपुर मनिहारान, तहसीलदार समेत तमाम अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे।

Created On :   28 July 2018 4:06 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story