Covid-19: बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 4987 मामले आए, संक्रमितों का आंकड़ा 90 हजार के पार पहुंचा

Covid-19: बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 4987 मामले आए, संक्रमितों का आंकड़ा 90 हजार के पार पहुंचा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों का आंकड़ा 90 हजार के पार पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के अब तक के रिकॉर्ड करीब 5 हजार मामले सामने आए हैं। रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की जारी रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 4,987 नए मरीज पाए गए हैं और 120 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मामले 90 हजार 927 हो गए हैं। इनमें से अब तक 2872 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 34 हजार 109 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 53 हजार 946 एक्टिव केस हैं।

किस राज्य में कितने मामले:

क्रमांक राज्य का नाम कोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल) ठीक हुए/डिस्चार्ज हुए मौत
1 अंडमान निकोबार 33 33 0
2 आंध्र प्रदेश 2355 1353 49
3 अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
4 असम 92 41 2
5 बिहार 1179 453 7
6 चंडीगढ़ 191 51 3
7 छत्तीसगढ़ 67 56 0
8 दिल्ली 9333 3926 129
9 गोवा 17 7 0
10 गुजरात 10988 4308 625
11 हरियाणा 887 514 13
12 हिमाचल प्रदेश 78 43 3
13 जम्मू कश्मीर 1121 542 12
14 झारखंड 217 113 3
15 कर्नाटक 1092 496 36
16 केरल 587 495 4
17 लद्दाख 43 22 0
18 मध्य प्रदेश 4789 2315 243
19 महाराष्ट्र 30706 7088 1135
20 मणिपुर 7 2 0
21 मेघालय 13 11 1
22 मिजोरम 1 1 0
23 ओडिसा 737 196 3
24 पुद्दुचेरी 13 9 1
25 पंजाब 1946 1257 32
26 राजस्थान 4960 2839 126
27 तमिलनाडु 10585 3538 74
28 तेलंगाना 1509 971 34
29 त्रिपुरा 167 64 0
30 उत्तराखंड 88 51 1
31 उत्तर प्रदेश 4258 2441 104
32 पश्चिम बंगाल 2576 872 232
भारत में कुल मरीजों की संख्या 90927 34109 2872

 

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा मौत
महाराष्ट्र में कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा 1135 मौत हुई है। जबकि गुजरात दूसरे नंबर है जहां अब तक 625 लोगों की इस वायरस से मौत हुई है। इसके बाद मध्य प्रदेश में 243, पश्चिम बंगाल में 232, राजस्थान में 126, दिल्ली में 129, उत्तर प्रदेश में 104, आंध्र प्रदेश में 49, तमिलनाडु में 74, तेलंगाना में 34,  कर्नाटक में 36, पंजाब में 32, जम्मू-कश्मीर में 12, हरियाणा में 13, बिहार में 7, केरल में 4, झारखंड में 3, ओडिशा में 3, चंडीगढ़ में 3, हिमाचल प्रदेश में 3, असम में 2, और मेघालय  में एक मौत हुई है।
 

Created On :   17 May 2020 4:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story