Snowfall: बर्फ की सफेद चादर से ढकीं हिमाचल की वादियां, तस्वीरों में देखिए यहां के खूबसूरत नजारे

Himachal Pradesh Weather: heavy snowfall, cold waves in Shimla, Pictures of Snowfall, Snowfall Photos
Snowfall: बर्फ की सफेद चादर से ढकीं हिमाचल की वादियां, तस्वीरों में देखिए यहां के खूबसूरत नजारे
Snowfall: बर्फ की सफेद चादर से ढकीं हिमाचल की वादियां, तस्वीरों में देखिए यहां के खूबसूरत नजारे
हाईलाइट
  • शिमला सहित कई ऊपरी इलाकों में बारिश
  • ओलावृष्टि और बर्फबारी हुई
  • हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी से बढ़ी शीतलहर

डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश में हुई ताजा बर्फबारी, ओलावृष्टि और बारिश ने फिर ठंडक बढ़ा दी है। शीतलहर भी तेज हो गई है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और डलहौजी सहित कई ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई है। जानकारी के मुताबिक कुफरी, खड़ापत्थर, नारकंडा सहित कई इलाकों में भी बर्फबारी हुई है। इसके अलावा राज्य के कई अन्य हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई है। शनिवार रातभर हुई बर्फबारी और बारिश के बाद राज्य में शीतलहर तेज हो गई है। बर्फबारी के बाद वाहनों की आवाजाही भी बंद कर दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में 18 मार्च तक मौसम खराब रह सकता है। मैदानी इलाकों में 15 मार्च से मौसम साफ होने की संभावना है। मार्च महीने बारिश और बर्फबारी की वजह से प्रदेश में काफी नुकसान भी हुआ है।

 

 

 

 

 

 

 


 

 

 

Created On :   14 March 2020 10:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story