प्रवासी मजदूरों की वापसी पर विवाद: शाह ने ममता को लिखा पत्र- ट्रेनों को बंगाल नहीं पहुंचने देना अन्याय

Home Minister Amit Shah letter to West Bengal CM Mamata Banerjee over migrant labourers issue
प्रवासी मजदूरों की वापसी पर विवाद: शाह ने ममता को लिखा पत्र- ट्रेनों को बंगाल नहीं पहुंचने देना अन्याय
प्रवासी मजदूरों की वापसी पर विवाद: शाह ने ममता को लिखा पत्र- ट्रेनों को बंगाल नहीं पहुंचने देना अन्याय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लॉकडाउन के कारण अलग-अलग राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को स्पेशल ट्रेनों से उनके घर पहुंचाया जा रहा है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर श्रमिकों की घर वापसी में सहयोग नहीं देने का आरोप लगाया है। शाह ने शनिवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा, प्रवासी मजदूरों के साथ पश्चिम बंगाल पहुंचने वाली ट्रेनों को राज्य सरकार अनुमति नहीं दे रही है। ऐसा करना मजदूरों के साथ नाइंसाफी है।   

श्रमिक अपने घर वापस जाना चाहते हैं, ममता सरकार नहीं कर रही सहयोग
अपने पत्र में अमित शाह ने आरोप लगाया कि, प्रवासी मजदूरों को घर तक पहुंचने में केंद्र को ममता सरकार से सहयोग नहीं मिल रहा है। शाह ने बताया, केंद्र सरकार ने देश के दो लाख से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को अलग-अलग राज्यों में उनके घर तक पहुंचाने की सुविधा दी है। पश्चिम बंगाल के श्रमिक भी अपने घर वापस जाना चाहते हैं, लेकिन ममता सरकार बंगाल में ट्रेनों की आवाजाही के लिए अनुमति नहीं दे रही है।

Covid-19 India: देश में 24 घंटे में मिले 3320 नए मरीज, कोरोना के कुल मामले 60 हजार के करीब पहुंचे

शाह ने ममता को चेताया
अमित शाह ने ये भी कहा है कि, श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को इजाजत नहीं देकर ममता सरकार प्रवासी मजदूरों के साथ अन्याय कर रही है। ऐसा करना उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। बता दें कि, इससे पहले कोरोना संक्रमण और इससे होने वाली मौतों को लेकर केंद्र और ममता सरकारें आमने-सामने थीं। केंद्र और बंगाल सरकार मौतों के अलग-अलग आंकड़े जारी कर रही हैं।

 

 

Created On :   9 May 2020 6:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story