Covid-19 India: देश में कोरोना के कुल मामले 60 हजार के करीब पहुंचे, अब तक 1981 लोगों की मौत

Coronavirus in India Live News Update Health Ministry COVID19 cases and deaths in india Total active cases
Covid-19 India: देश में कोरोना के कुल मामले 60 हजार के करीब पहुंचे, अब तक 1981 लोगों की मौत
Covid-19 India: देश में कोरोना के कुल मामले 60 हजार के करीब पहुंचे, अब तक 1981 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में नोवल कोरोना वायरस का प्रकोप तेज होता दिख रहा है। अब कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा 60 हजार के करीब पहुंच गया है। शनिवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3320 नए मरीज मिले हैं और 95 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमण के कुल केस 59 हजार 662 हो गए हैं। इनमें से अब तक 1,981 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 17,847 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। एक्टिव मामलों की संख्या 39 हजार 834 है।

राजस्थान में कोरोना के 57 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,636 हो गई। अबतक कोरोना से 103 लोगों की मौत हो चुकी है।

चीन: वुहान की नर्स ने ट्रंप को भेजा खुला पत्र, सुनाई कोरोना से जंग की ये दर्दभरी कहानी

देश में राज्यों की स्थिति

क्र. राज्य कोरोना के कुल मामले  डिस्चार्ज मौत
1 अंडमान निकोबार 33 33 0
2 आंध्रप्रदेश 1887 842 41
3 अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
4 असम 60 35 2
5 बिहार 579 267 5
6 चंडीगढ़ 146 21 2
7 छत्तीसगढ़ 59 38 0
8 दादर-नागर हवेली 1 0 0
9 दिल्ली 6318 2020 68
10 गोआ 7 7 0
11 गुजरात 7403 1872 449
12 हरियाणा 647 279 8
13 हिमाचल प्रदेश 50 38 3
14 जम्मू-कश्मीर 823 364 9
15 झारखंड 154 41 3
16 कर्नाटक 753 376 30
17 केरल 504 484 4
18 लद्दाख 42 18 0
19 मध्यप्रदेश 3341 1349 200
20 महाराष्ट्र 19,063 3470 731
21 मणिपुर 2 2 0
22 मेघालय 12 10 1
23 मिजोरम 1 1 0
24 ओडिशा 287 63 2
25 पुडुचेरी 10 8 0
26 पंजाब 1731 152 29
27 राजस्थान 3636 2021 103
28 तमिलनाडु 6009 1605 40
29 तेलंगाना 1132 727 29
30 त्रिपुरा 118 2 0
31 उत्तराखंड 63 45 1
32 उत्तरप्रदेश 3214 1387 66
33 पश्चिम बंगाल 1678 364 160
देश में कुल संक्रमित 59,662* 17,847 1981

- अंडमान-निकोबार पूर्ण रूप से कोरोना वायरस से मुक्त हो चुका है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और गोवा भी इस वायरस से मुक्त राज्य बने हुए हैं।

- देश मे सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज महाराष्ट्र में हैं। यहां अब तक 19 हजार 63 लोग कोरोना से पीड़ित बताए गए हैं। इनमें में से 3 हजार 470 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं, यहां महामारी के चलते 731 लोगों की मौत हुई है।

- महाराष्ट्र के बाद गुजरात मे सबसे ज्यादा मरीज हैं। यहां शनिवार सुबह तक कुल 7 हजार 402 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1 हजार 872 उपचार के बाद ठीक हुए हैं, जबकि 449 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

- राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली में अब तक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 6 हजार 318 हो गई है। यहां 2020 लोग इस बीमारी से ठीक भी हो गये हैं, जबकि यहां 68 लोगों की मौत हो गई है।

- मध्यप्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 3341 तक पहुंच चुका है। 1349 को डिस्चार्ज किया गया। यहां 200 की मौत हो गई है।

 

Created On :   9 May 2020 3:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story