ट्रेन में आग: लुधियाना से दिल्ली जा रही अमृतसर–सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस में सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास लगी आग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लुधियाना से दिल्ली जा रही अमृतसर–सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन (नंबर - 12204) मेंआग लगने की खबर है, शनिवार सुबह सरहिंद रेलवे स्टेशन से निकलते ही एक कोच में धुआं उठने लगा। ट्रेन को तुरंत रोककर रेलकर्मियों ने राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। यात्रियों को सुरक्षित रूप से शिफ्ट किया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं साथ ही स्थिति पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में एक महिला यात्री घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
रेलवे अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना सुबह करीब 7.30 बजे हुई। आग की खबर मिलते ही रेलवे कर्मचारियों ने डिब्बे को खाली कराया और फायर टीमों की हेल्प सेआग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि आग सीमित हिस्से में थी और उसे जल्द ही बुझा लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन जल्द ही अपने गंतव्य की ओर रवाना होगी। आग किन कारणों से लगी, इसकी अभी तक जानकारी सामने नहीं आ पाई है, आग लगने की वजहों का पता लगाया जा रहा है।
Created On :   18 Oct 2025 11:05 AM IST