मौसम अपडेट: दिल्ली में बढ़ रही ठंड तो महाराष्ट्र में हो सकती है बारिश, जानें कैसा रहने वाला है आपके शहर के मौसम का हाल

दिल्ली में बढ़ रही ठंड तो महाराष्ट्र में हो सकती है बारिश, जानें कैसा रहने वाला है आपके शहर के मौसम का हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली से पहले ही देशभर में गुलाबी सर्दी महसूस होने लगी है। हर जगह के मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। सुबह और रात के समय हल्की सिहरन महसूस हो रही है तो दिन में तीखी धूप से लोग काफी ज्यादा परेशान रह रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। तो कई राज्यों में ग्रीन जोन रखा गया है। देशभर में देखा जाए तो कहीं पर ठंड है तो कहीं बारिश तो कुछ जगहों पर मौसम शुष्क बना हुआ है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आपके शहर का मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में सुबह के वक्त सिहरन महसूस हो रही है लेकिन दोपहर तक तीखी धूप लोगों को परेशान कर रही है। रात के तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी है। इसके अलावा, दिल्ली में ग्रीन जोन रखा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का मौसम साफ रहने वाला है और अनुमान लगाया जा रहा है कि, अक्टूबर तक कोहरा भी देखने को मिलेगा।

यूपी में नहीं होगी बारिश

यूपी से मानसून ने अलविदा ले लिया है तो यहां पर अब बारिश के खास आसार नहीं हैं। आने वाले दो चार दिोनं तक यूपी के अधिकांश हिस्सों का मौसम शुष्क बना रहने वाला है। हल्की उत्तर-पश्चिमी हवाएं भी चल रही हैं, जिससे तापमान में खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

पहाड़ी इलाकों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, अक्टूबर में मुंबई में हल्की बारिश देखी जा सकती है। जिसके चलते ही येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन कई जगहों पर पानी भरने से यातायात में परेशानी आ रही है।

किन जगहों पर बारिश का अलर्ट?

मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई के अलावा दक्षिण भारत में भी बारिश का दौर देखने को मिलेगा। जिसमें तमिलनाडु, केरल, गोवा और कोंकण जैसी कई जगहें शामिल हैं। इसलिए लोगों को सलाह दी गई है कि यात्रा कम करें और बिना काम के ज्यादा घरों से बाहर घूमने ना जाएं।

Created On :   17 Oct 2025 1:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story