- Home
- /
- चुनाव
- /
- विधानसभा चुनाव
- /
- बिहार विधानसभा चुनाव 2025
- /
- 'आपसे आग्रह है कि एनडीए के...
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 'आपसे आग्रह है कि एनडीए के प्रत्याशियों को...' डिप्टी सीएम मौर्य ने बिहार में NDA की ओर से मुख्यमंत्री चेहरे का किया ऐलान

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सियासी जंग जारी है। इसी क्रम में राजनीतिक दल लगातार जनता के बीच में पहुंच रहे हैं। जहां पर वे चुनावी घोषणाओं की बारिश कर रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बिहार पहुंचे, जहां पर उन्होंने एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री चेहरे का बड़ा ऐलान किया है।
डिप्टी सीएम मौर्य राजधानी पटना आज शुक्रवार पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कहा, "पहले एनडीए की हवा चल रही थी, फिर आंधी चल रही थी, अब एनडीए की सुनामी चल रही है।" उन्होंने दावा करते हुए कहा कि राज्य में इस साल हमारी पार्टी साल 2006 को दोहराने की ओर आगे बढ़ रही है।
बिहार देश में बनेगा राजनीतिक मिसाल
उन्होंने आगे कहा, "बिहार देश की राजनीति की मिसाल बनेगा, बिहार का संदेश पूरे देश में जाएगा।" उनका कहना है कि राज्य में जंगल राज कोई भी नहीं चाहता है, माफिया राज को भी कोई पंसद नहीं करता है और कहा कि सबका साथ-सबका विकास करने में एनडीए लगा हुआ है।
केशव प्रसाद मौर्य ने बिना किसी पार्टी का नाम लिए निशाना साधा और कहा, "कुछ का साथ-परिवार का विकास, कुछ का साथ गुंडों का विकास, कुछ का साथ नौकरी देकर जमीन लिखाने वालों का विकास करने वालों को, बिहार की जनता ने नकार दिया है।"
सीएम चेहरे के सवाल पर क्या बोले?
डिप्टी सीएम से मीडिया ने सवाल किया क्या आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनेंगे। इसके जवाब में उन्होंने कहा, "क्यों? क्या आप उन्हें हटाने वाले हैं?" उन्होंने यह भी बताया कि यह चुनाव एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही जीतेगा। और आगे भी वह ही मुख्यमंत्री होंगे।
उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, "आपसे आग्रह है कि एनडीए के प्रत्याशियों को इतने भारी मतों से विजयी बनाएं कि भ्रष्टाचारी महा-ठगबंधन के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जाए।"
Created On :   17 Oct 2025 11:06 PM IST