बिहार विधानसभा चुनाव 2025: कल्याणपुर विधानसभा सीट अस्थिर राजनीतिक क्षेत्र, जनता ने हर बार अलग अलग दलों को दिलाई जीत

कल्याणपुर विधानसभा सीट अस्थिर राजनीतिक क्षेत्र, जनता ने हर बार अलग अलग दलों को दिलाई जीत
पूर्वी चंपारण की कल्याणपुर विधानसभा का अस्तित्व 2008 के परिसीमन के बाद आया। अब तक यहां तीन बार विधानसभा चुनाव हो चुके है। यहां की जनता ने अलग अलग राजनीतिक दल को चुनकर ये इलाका अस्थिर राजनीतिक क्षेत्र है। यहां एससी मतदाता करीब 16 फीसदी जबकि मुस्लिम मतदाता 15 फीसदी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 243 विधानसभा सीटों वाले बिहार में कल्याणपुर विधानसभा सीट पूर्वी चंपारण जिले में आती है। 2020 में आरजेडी के मनोज कुमार यादव, 2015 में बीजेपी के सचिंद प्रसाद सिंह, 2010 में जेडीयू रजिया खातून, 2005 में जेडीयू शिवजी राय 2000 में आरजेडी के सीता राम सिंह ने चुनाव जीता।

पूर्वी चंपारण की कल्याणपुर विधानसभा का अस्तित्व 2008 के परिसीमन के बाद आया। अब तक यहां तीन बार विधानसभा चुनाव हो चुके है। यहां की जनता ने अलग अलग राजनीतिक दल को चुनकर ये इलाका अस्थिर राजनीतिक क्षेत्र है। यहां एससी मतदाता करीब 16 फीसदी जबकि मुस्लिम मतदाता 15 फीसदी है। कल्याणपुर सीट ग्रामीण सीट है, यहां शहरी वोटर्स नहीं है। यहां की भूमि अधिक उपजाऊ होने के चलते क्षेत्र की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है। 1917 में महात्मा गांधी ने इसी इलाके से नील आंदोलन के जरिए स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी थी।

बिहार में दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग होगी, नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। आज 17 नवंबर को पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख है। दूसरे चरण के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर है।

Created On :   17 Oct 2025 1:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story