बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चिराग पासवान की पार्टी LJP (R) ने जारी की दूसरी लिस्ट, सभी 29 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

चिराग पासवान की पार्टी LJP (R) ने जारी की दूसरी लिस्ट, सभी 29 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) ने गुरुवार को उम्मीदवार की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने सभी 29 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। इस लिस्ट के मुताबिक, फतुहा से रुपा कुमारी, चेनारी से मुरारी प्रसाद गौतम, बोधगया से श्यामदेव पासवान, रजौली से विमल राजवंशी को टिकट उतारा है। वहीं, महुआ से संजय सिंह को मैदान में उतारा गया है।

    लोजपा (आर) ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

    लोजपा आर के सूत्रों के मुताबिक, एनडीए से मिली 29 सीटों में पार्टी ने सबसे अधिक राजपूत और यादव जाति के 5-5 उम्मीदवारों को टिकट सौंपा है। जबकि, पासवान और भूमिहार से 4-4, ब्राहम्ण, तेली, पासी, सूढ़ी, रौनियार, कानू, रजवार, धोबी, कुशवाहा, रविदास और मुस्लिम समाज से 1-1 प्रत्याशी को मैदान में उतारा है।

    लोजपा (आर) ने सभी 29 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

    1. गोविंदगंज - राजू तिवारी
    2. सिमरी बख्तियारपुर - संजय कुमार सिंह
    3. दरौली - विष्णु देव पासवान
    4. गरखा - सीमांत मृणाल
    5. साहेबपुर कमाल - सुरेंद्र कुमार
    6. बखरी - संजय कुमार
    7. परबत्ता - बाबूलाल शौर्य
    8. नाथनगर - मिथुन कुमार
    9. पालीगंज - सुनील कुमार
    10. ब्रह्मपुर - हुलास पांडे
    11. डेहरी - राजीव रंजन सिंह
    12. बलरामपुर - संगीता देवी
    13. मखदुमपुर - रानी कुमारी
    14. ओबरा - प्रकाश चंद्र
    15. सुगौली - राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता
    16. बेलसंड - अमित कुमार
    17. मढ़ौरा - सीमा सिंह
    18. शेरघाटी - उदय कुमार सिंह
    19. बोधगया - श्यामदेव पासवान
    20. रजौली - विमल राजवंशी
    21. गोविंदपुर - बिनिता मेहता
    22. बोचहा - बेबी कुमारी
    23. बख्तियारपुर - अरुण कुमार
    24. फतुहा - रूपा कुमारी
    25. बहादुरगंज - मो. कलीमुद्दीन
    26. महुआ - संजय कुमार सिंह
    27. चेनारी - मुरारी प्रसाद गौतम
    28. मनेर - जितेंद्र यादव
    29. कसबा - नितेश कुमार सिंह

    Created On :   16 Oct 2025 9:05 PM IST

    Tags

    और पढ़ेंकम पढ़ें
    Next Story