बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 'उनके समय में हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे', CM नीतीश कुमार का पूर्व सरकारों पर तीखा हमला

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने तैयारियां तेज कर दी है। इसके लिए राजनीतिक दल एक के बाद एक कई जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। इस बीच समस्तीपुर के सरायरंजन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले बहुत बुरा हाल था। शाम के बाद कोई घर के बाहर नहीं निकलता था। उनके समय में हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे। बहुत कम बच्चे पढ़ते थे. पढ़ाई कम होती थी. बिहार के विकास का काम लगातार हो रहा है। अब डर और भय का वातावरण नहीं है।
नीतीश कुमार ने पूर्व सरकारों पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जब हमें मौका मिला था तब कब्रिस्तानों की घेराबंदी करवाई। अब झगड़ा नहीं होता है। 2016 में हमने देखा कि जो हिंदू के मंदिर थे, वहां भी गड़बड़ होती थी। 2016 में घेराबंदी की गई, अब कोई गड़बड़ी नहीं होती है। हमने बड़ी संख्या में स्कूल खोले. शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु लड़के लड़कियों के लिए पोशाक और साइकिल योजना शुरू की।
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने आगे कहा कि हमने मुस्लिम समुदाय के लिए भी काफी काम किया है। 2025 में बजट में बिहार के मखाना बोर्ड समेत कई घोषणाएं की गईं।
यह भी पढ़े -इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति और पत्नी सुधा मूर्ति ने कर्नाटक जाति जनगणना में भाग लेने से किया इनकार
पीएम मोदी को लेकर कही ये बात
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे पीएम बहुत ज्यादा बिहार आते हैं। जगह जगह जाकर लोगों की समस्याओं को देखते हैं। 2024 में सरकार बनने के बाद उन्होंने बिहार को सौगात दी।
Created On :   16 Oct 2025 3:03 PM IST