गृह मंत्रालय ने आंतरिक सुरक्षा प्रभाग का पुनर्गठन किया

Home Ministry restructures internal security division
गृह मंत्रालय ने आंतरिक सुरक्षा प्रभाग का पुनर्गठन किया
गृह मंत्रालय ने आंतरिक सुरक्षा प्रभाग का पुनर्गठन किया
हाईलाइट
  • गृह मंत्रालय ने आंतरिक सुरक्षा प्रभाग का पुनर्गठन किया

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को आंतरिक सुरक्षा प्रभाग (इंटरनल सिक्योरिटी डिवीजन) के दो प्रभागों का विलय कर उन्हें एक में बदल दिया। अधिकारियों ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा प्रभाग का पुनर्गठन करने के साथ ही तत्काल प्रभाव से संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी को इसके काम की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

यह पता चला है कि आंतरिक सुरक्षा-2 (आईएस-2) प्रभाग को आंतरिक सुरक्षा-1 (आईएस-1) के साथ मिला दिया गया है और अब इसका नाम आंतरिक सुरक्षा (आईएस) प्रभाग होगा।

महिला सुरक्षा मामलों की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव अपने स्वयं के प्रभार के अलावा आंतरिक सुरक्षा प्रभाग का काम भी देखेंगी।

मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि यह परिवर्तन अचानक लिया गया निर्णय नहीं है और आंतरिक सुरक्षा प्रभाग के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए लंबे समय से इस पर विचार किया जा रहा था।

Created On :   2 Jan 2020 2:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story