मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं तो साध्वी प्रज्ञा क्यों नहीं। मुख्यमंत्री का इशारा राहुल के नेशनल हेराल्ड मामले की ओर था। निजी न्यूज चैनल से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे बताइए कि साध्वी प्रज्ञा को अदालत ने दोषी करार दिया है क्या। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल भी जमानत पर हैं उन्हें भी बरी नहीं किया गया है। राहुल लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जो चार्जशीट दाखिल किया है और अदालत में जो मामला चल रहा है। यह पूरा पका-पकाया मामला दिखाई पड़ता है। चार्जशीट आने के बाद अदालत ने जो टिप्पणी की है, इससे यह मनगढंत मामला लगता है। साध्वी प्रज्ञा की तरफ से महाराष्ट्र पुलिस के अफसरों पर प्रताड़ित करने के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि वे कोई जानकारी देंगी, तो हम जरूर उस की जांच करेंगे। अगर दुर्व्यवहार हुआ है तो जांच करना हमारे लिए कानूनी रूप से बाध्य है।
- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- If Rahul Gandhi can fight elections, why not Pragya : CM Fadnavis
दैनिक भास्कर हिंदी: अगर राहुल गांधी चुनाव लड़ सकते हैं तो प्रज्ञा ठाकुर क्यों नहीं : देवेंद्र फडणवीस
हाईलाइट
- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया साध्वी प्रज्ञा को टिकट दिए जाने का समर्थन।
- मुख्यमंत्री ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा पर लगाया गया केस पका-पकाया मामला है। यह केस मनगढ़ंत है।
- मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि प्रज्ञा ठाकुर की तरफ से कोई शिकायत आती है तो हम इस मामले की जांच कराएंगे।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मालेगांव बम धमाके की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भाजपा की तरफ से भोपाल लोकसभा सीट से उम्मीदवारी दिए जाने का समर्थन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ सकते हैं तो प्रज्ञा ठाकुर क्यों नहीं। एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा पर लगाया गया केस पका-पकाया मामला है। यह केस मनगढ़ंत है। कोर्ट ने भी यह साफ कर दिया है। महाराष्ट्र के पुलिस अधिकारियों पर प्रज्ञा ठाकुर ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि प्रज्ञा ठाकुर की तरफ से कोई शिकायत आती है तो हम इस मामले की जांच कराएंगे।

भोपाल: स्कोप कॉलेज में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण वर्कशाप की स्थापना
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने अपने छात्र -छात्राओं के भविष्य को संवारने के लिये भारत के आटोमोबाइल क्षेत्र में अग्रणी कम्पनी हीरो मोटोकार्प के साथ एक करार किया जिसमें ऑटोमोबाइल क्षेत्र में स्किल डेवलपमेंट के लिये एक विश्वस्तरीय प्रशिक्षण वर्कशाप की स्थापना संस्था के प्रांगण में की गई है। ये अपने आप में एक अद्वतीय पहल है तथा सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इसमें सभी नवीनतम कम्प्यूटराइज्ड मशीन के द्वारा टू-व्हीलर ऑटोमोबाइल कार्यशाला प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस वर्कशाप में उद्घाटन के अवसर पर कम्पनी के जनरल मैनेजर सर्विसेज श्री राकेश नागपाल, श्री मनीष मिश्रा जोनल सर्विस हेड - सेंट्रल जोन, श्री देवकुमार दास गुप्ता - डी जी एम सर्विस, एरिया मैनेजर श्री राम सभी उपस्थिति थे। साथ ही संस्था के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. अजय भूषण, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. मोनिका सिंह, अभिषेक गुप्ता आदि उपस्थित थे। संस्था के सभी शिक्षकगण तथा छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से की गई , डॉ. मोनिका सिंह ने अतिथियों का संक्षिप्त परिचय दिया। डॉ. अजय भूषण ने सभी का स्वागत किया और बताया कि आने वाला समय कौशल विकास आधारित शिक्षा का है। कर्यक्रम में आईसेक्ट ग्रुप के कौशल विकास के नेशनल हेड अभिषेक गुप्ता ने ग्रुप के बारे मे विस्तार से बताया कि किस तरह हमेशा से आईसेक्ट ग्रुप ने कौशल विकास को हमेशा प्राथमिकता से लिया है। कार्यक्रम में एएसडीसी के सीईओ श्री अरिंदम लहिरी ऑनलाइन आकर सभी को बधाई दी तथा छात्र - छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभाषीस भी दी।
कार्यक्रम में डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि कौशल विकास आधारित शिक्षा सनातन काल से भारतवर्ष में चली आ रही है मध्यकालीन समय में कौशल विकास पर ध्यान नही दिया गया परंतु आज के तेजी से बदलते हुए परिवेश में विश्व भर में इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसी आवश्यकता को देखते हुये स्कोप कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में कुछ ही समय में विभिन्न क्षेत्रों के सात सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की गई है जो की विभिन्न क्षेत्रों मे छात्र- छात्राओं के कौशाल विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।
भोपाल: सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों की बुलेट यात्रा का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में हुआ आगमन
डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंडिया गेट से जगदलपुर के लिए 1848 किमी की लंबी बुलेट यात्रा पर निकलीं सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने विश्वविद्यालय परिसर में आगमन पर भव्य स्वागत किया। लगभग 300 स्वयंसेवकों तथा स्टाफ सदस्यों ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। वहीं उनके स्वागत में एन एस एस की करतल ध्वनि से पूरा विश्वविद्यालय परिसर गुंजायमान हो उठा। इस ऐतिहासिक बाइक रैली में शामिल सभी सैन्यकर्मियों का स्वागत विश्वविद्यालय के डीन ऑफ एकेडमिक डॉ संजीव गुप्ता, डिप्टी रजिस्ट्रार श्री ऋत्विक चौबे, कार्यक्रम अधिकारी श्री गब्बर सिंह व डॉ रेखा गुप्ता तथा एएनओ श्री मनोज ने विश्वविद्यालय की तरफ से उपहार व स्मृतिचिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए डिप्टी कमांडेंट श्री रवीन्द्र धारीवाल व यात्रा प्रभारी श्री उमाकांत ने विश्वविद्यालय परिवार का आभार किया। इस अवसर पर लगभग 200 छात्र छात्राएं, स्वयंसेवक व एनसीसी कैडेट्स समस्त स्टाफ के साथ स्वागत में रहे मौजूद।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: सुजय विखे के माध्यम से कांग्रेस पर कर डाली सर्जिकल स्ट्राइक : फडणवीस
दैनिक भास्कर हिंदी: कांग्रेस पर दबाव बनाने मुख्यमंत्री से मिले अब्दुल सत्तार, बोले- औरंगाबाद से लडूंगा निर्दलीय
दैनिक भास्कर हिंदी: सीएम के खिलाफ याचिका दायर, पक्ष सुनेगा कोर्ट, मध्यस्थी अर्जी दायर
दैनिक भास्कर हिंदी: फडणवीस ने अंतरिम बजट को सराहा, विपक्ष ने बताया निराशाजनक, जानिए किसे क्या मिला ?