भारत दिखाएगा अग्नि-5 का दम, पूरा चीन इस मिसाइल की जद में

भारत दिखाएगा अग्नि-5 का दम, पूरा चीन इस मिसाइल की जद में
हाईलाइट
  • अब भारत पहली इंटरकॉन्टिनेंटल बेलस्टिक मिसाइल अग्नि-5 की तैयारियों में जुट गया है।
  • यूरोप और अफ्रीका के देश भी पृथ्वी-5 की रेंज में आ जाएंगे।
  • 5000 किमी
  • रेंज तक मार करने में अग्नि-5 सक्षम है।
  • इस मिसाइल की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि पूरा चीन इसकी जद में होगा।
  • देश ने दूसरे परमाणु परीक्षण के 20 साल पूरे कर लिए हैं।
  • यह मिसाइल अब तक की सबसे ताकतवर मिसाइल होगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश ने दूसरे परमाणु परीक्षण के 20 साल पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही अब भारत पहली इंटरकॉन्टिनेंटल बेलस्टिक मिसाइल अग्नि-5 की तैयारियों में जुट गया है। रक्षा सूत्रों के अनुसार, "5000 किमी, रेंज तक मार करने में अग्नि-5 सक्षम है। इस मिसाइल की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि पूरा चीन इसकी जद में होगा। 


बता दें कि यूरोप और अफ्रीका के देश भी पृथ्वी-5 की रेंज में आ जाएंगे। अग्नि-5 का दूसरा प्री इंडक्शन ट्रायल जल्द किया जाएगा। सब सही रहा तो मिसाइल को स्ट्रेटिजिक बेस पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। यह मिसाइल अब तक की सबसे ताकतवर मिसाइल होगी। फिलहाल भारत के पास पृथ्वी-II मिसाइल है। जिसकी रेंज 350 किमी. है। अग्नि-I की रेंज 700 किमी. है। वहीं अग्नि-III 3,000 किमी रेंज वाली है।

 


 

ये है अग्नि-5 मिसाइल की खासियत

50 टन वजनी अग्नि-5 मिसाइल 1.5 टन न्यूक्लियर वारहेड अपने साथ ले जा सकती है। 
अग्नि मिसाइल बाकी मिसाइलों से ज्यादा खतरनाक है। 
कम समय में करेगी हमला, मैंटेनेंस का खर्च भी कम होगा। 

 
बता दें कि इस समय चीन के पास सबसे खतरनाक मिसाइल डीएफ-31ए है। इसकी रेंज 11200 किमी है। वहीं पाकिस्तान के पास सबसे ज्यादा मार करने वाली मिसाइल शाहीन है। इसकी रेंज 2500 किमी है। पोकरण में 20 साल पहले ऑपरेशन शक्ति के तहत भारत ने 5 पोकरण 2 अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट कर दुनिया को अपनी ताकत दिखाई थी।भारत की प्रमुख चिंता इस वक्त सबमरीन न्यूक्लियर ताकत से कम संपन्न होना है। सबमरीन को न्यूक्लियर स्ट्राइक के लिए सबसे सुरक्षित और ताकतवर प्लैटफॉर्म माना जाता है। भारत जैसे देश जिसकी परमाणु शक्ति संपन्न होने के बाद भी नो फर्स्ट यूज पॉलिसी है उसके लिए यह एक बड़ी चिंता हो सकती है।

Created On :   12 May 2018 8:52 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story