भारतीय नौसेना ने घुसपैठ के दावों को बताया झूठा, कहा- गलत सूचना फैलाना पाक की फितरत

indian navy criticized pakistan for indulging in false propoganda
भारतीय नौसेना ने घुसपैठ के दावों को बताया झूठा, कहा- गलत सूचना फैलाना पाक की फितरत
भारतीय नौसेना ने घुसपैठ के दावों को बताया झूठा, कहा- गलत सूचना फैलाना पाक की फितरत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान की नौसेना ने जल मार्ग से भारतीय नौसेना की घुसपैठ का दावा किया था। इसका जवाब देते हुए भारतीय नौसेना ने मंगलवार को पाक द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया। भारतीय नौसेना ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा से गलत सूचना फैलाता रहा है। बता दें कि पाक नौसेना के प्रवक्ता ने कहा था कि एक भारतीय पनडुब्बी हमारी सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रही थी। जिसे हमारी नौसेना ने नाकाम कर दिया।  

भारतीय नौसेना ने कहा, "28 फरवरी, 2019 को एक जॉइंट प्रेस स्टेटमेंट में हमने कहा था कि राष्ट्र की रक्षा के लिए इंडियन नेवी हमेशा तैनात है। समुद्री रास्ते से होने वाले किसी भी घुसपैठ को रोकने के लिए नौसेना पूरी तरह से सक्षम है। हालांकि पिछले कई दिनों से हम देख रहे हैं कि पाकिस्तान झूठे प्रचार और गलत सूचनाएं फैला रहा है। नौसेना इस तरह के झूठे प्रचार और गलत सुचनाओं पर ज्यादा गौर नहीं करती है। ऐसा इसलिए क्योंकि समुद्र में भारतीय नौसेना की तैनाती काफी पहले से है और हमें पाक द्वारा कही जा रही झूठी बातों का फर्क नहीं पड़ता। 

बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से यह दावा तब किया गया है जब भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने मंगलवार को समुद्र के रास्ते आतंकी घुसपैठ की आशंका जाहिर की थी। पाकिस्तानी नौ-सेना के प्रवक्ता ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि शांति कायम रखने के लिए उनकी नौसेना ने भारतीय पनडुब्बी को निशाना नहीं बनाया। इससे पता चलता है कि हम शांति चाहते हैं। इस घटना से सीख लेकर भारत को भी शांति को लेकर अपना झुकाव दिखाना चाहिए। 

पाक नौसेना द्वारा जारी इस वीडियो में एक पनडुब्बी का ऊपरी हिस्सा दिखाई दे रहा है जिसके भारतीय होने का दावा किया जा रहा है। पाक नौसेना ने दावा किया कि यह वीडियो 4 मार्च, रात 8:30 बजे के करीब रिकॉर्ड किया गया है। पाक नौसेना के प्रवक्ता का कहना है कि हमने भारतीय नौसेना की पनडुब्बी की घुसपैठ को नाकाम कर दिया है। हमारी नौसेना सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है। अगर भारत ये सोच रहा है कि वह जलमार्ग से आक्रामकता दिखाएगा, तो हम भी उसका मुहंतोड़ जवाब देंगे। 

Created On :   5 March 2019 2:57 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story