भारतीय यात्री ने फ्लाइट में मचाई तबाही, बाथरूम में पीने लगा सिगरेट, बीच यात्रा में खोलने लगा विमान का गेट, जानिए पूरा मामला

Indian passenger created havoc in the flight, started smoking cigarette in the bathroom, opened the gate of the plane in the middle of the journey, know the whole matter
भारतीय यात्री ने फ्लाइट में मचाई तबाही, बाथरूम में पीने लगा सिगरेट, बीच यात्रा में खोलने लगा विमान का गेट, जानिए पूरा मामला
शर्मनाक हरकत भारतीय यात्री ने फ्लाइट में मचाई तबाही, बाथरूम में पीने लगा सिगरेट, बीच यात्रा में खोलने लगा विमान का गेट, जानिए पूरा मामला
हाईलाइट
  • इंजेक्शन देकर किया गया बेहोश

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पिछले कुछ महीनों ने फ्लाइट में यात्रियों द्वारा अजीबो-गरीब हरकते करने के मामले सामने आए हैं। इसी तरह का एक मामला अब एअर इंडिया की फ्लाइट से भी सामने आया है। जहां भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक करुणाकान्त द्विवेदी ने 10 मार्च रात 9:30 बजे लंदन से मुंबई के लिए रवाना हुई एअर इंडिया की AI 130 फ्लाइट में जमकर उत्पात मचाया है। एअर इंडिया फ्लाइट की सीनियर क्रू मेंबर शिल्पा मिश्रा ने करुणाकान्त द्विदेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मंबई की सहारा पुलिस ने शिकायत के बाद शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। 

बाथरूम में पीने लगा सिगरेट

फ्लाइट की सीनियर क्रू मेंबर ने अपनी शिकायत में शख्स पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। एफआईआर में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही फ्लाइट की टॉयलेट से धुआं निकलने की वजह से अलार्म बजने लगा। जिसके बाद टॉयलेट का दरवाजा खोला गया तो करुणाकान्त नाम का यात्री वहां सिगरेट पी रहा था। जिसके बाद यात्री को समझाया गया और उसे सिगरेट पीने से मना किया गया। लेकिन वह क्रू मेंबर्स और पायलट के साथ ही बदसलूकी करने लगा। किसी तरह शख्स से सिगरेट और लाइटर छीनकर उसे उसकी सीट पर बैठाया गया।    

यात्रा के दौरान खोलने लगा दरवाजा

करुणाकान्त द्विवेदी फ्लाइट में सिगरेट पीने और क्रू मेंबर्स के साथ झगड़ा करने के बाद भी नहीं रुका। थोड़ी देर अपनी सीट पर बैठने के बाद वह अचानक ही फ्लाइट का दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगा। उसकी इस हरकत को देखकर जब एक दूसरे यात्री ने उसे रोकना चाहा तो उसने यात्री को पीटना शुरु कर दिया। मामला इतना आगे बढ़ गया कि द्विवेदी यात्री पर लात घूसे बरसाने लगा। 

इंजेक्शन देकर किया गया बेहोश

करुणाकान्त द्विवेदी की इन हरकतों को देखकर फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री और क्रू मेंबर्स हैरान रह गए। आखिरकार परेशान होकर क्रू मेंबर्स ने कुछ यात्रियों के साथ मिलकर द्विवेदी को पकड़ा और उसके पैर हाथ बांधकर उसकी सीट पर बैठा दिया। लेकिन इसके बाद भी वह शांत नहीं हुआ और अपने हाथ पैर मारने लगा। जिसकी वजह से फ्लाइट में मौजूद एक क्रू मेंबर, जो डॉक्टर भी थे उन्होंने शख्स को Diaz tan Intra Insular नाम के दो इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया। अगले दिन जब फ्लाइट मुंबई पहुंची तो क्रू मेंबर्स और सुरक्षाकर्मी उसे पकड़कर सहारा एयरपोर्ट लेकर गए। जहां उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 336 सहित विमान अधिनियम 1937 की धारा 21 ,22,25 के तहत एफआईआर दर्ज करवाई गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।  

 

Created On :   12 March 2023 11:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story