भारत की 73 फीसदी जनता को ' मोदी सरकार' पर भरोसा

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। भारत की 73 प्रतिशत जनता को अपनी सरकार पर भरोसा है। बदलती वैश्विक राजनीति में एक तरफ जहां अन्य देशों की जनता को अपनी सरकार पर भरोसा नहीं है, वहीं इस मामले में भारत सरकार सबसे आगे है। ऑर्गनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक को-ऑपरेशन एंड डेवलपमेंट(OECD) की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत की सरकार पर जनता को सबसे ज्यादा भरोसा है। यानी भारत की मौजूदा मोदी सरकार पर भरोसे का प्रतिशत सबसे ज्यादा है।
ओईसीडी की 'गवर्नमेंट एट ए ग्लांस' रिपार्ट के मुताबिक भारत की जनता को अपने सरकार पर सबसे ज्यादा भरोसा है और इसी के साथ भारत को पहले नंबर पर रखा गया है। इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए 15 देशों को सिलेक्ट किया गया था। किसी भी देश की सरकार के लिए ये सबसे जरूरी है कि वो अपनी जनता का भरोसा जीते।
बाकी देशों के हाल
इस रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा 62% के साथ दूसरे स्थान पर है। जबकि तुर्की और रूस दोनों तीसरे नंबर है, जहां की 58% जनता को अपनी सरकार पर भरोसा है। इसके बाद जर्मनी (55%), साउथ अफ्रिका (48%), ऑस्ट्रेलिया (45%), ब्रिटेन (41%) और जापान 36% के साथ 8वें नंबर पर है। जबकि अमेरिका की ट्रंप सरकार पर बस 30% लोगों को ही भरोसा है।
Created On :   14 July 2017 11:34 AM IST