झारखंड : पेट्रोल पंप से 9 लाख रुपये की लूट

Jharkhand: 9 lakh looted from petrol pump
झारखंड : पेट्रोल पंप से 9 लाख रुपये की लूट
झारखंड : पेट्रोल पंप से 9 लाख रुपये की लूट

रांची, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजधानी रांची के बाहरी क्षेत्र में स्थित प्रेमनगर इलाके में स्थित एक पेट्रोल पंप से अज्ञात अपराधियों ने नौ लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात बाइक सवार सात अज्ञात अपराधियों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को बंदूक की नोंक पर डरा-धमकाकर नकदी लूट ली और वहां से भाग गए।

पुलिस ने कहा कि उन्हें पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

Created On :   9 Oct 2019 9:30 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story