असम के नए मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे जिश्नु बरुआ

Jishnu Barua will take charge of Assams new Chief Secretary
असम के नए मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे जिश्नु बरुआ
असम के नए मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे जिश्नु बरुआ
हाईलाइट
  • असम के नए मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे जिश्नु बरुआ

गुवाहाटी, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। जिश्नु बरुआ को शुक्रवार को असम के नए मुख्य सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया है।

एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।

सरकारी अधिसूचना में कहा गया है कि बरुआ, जो वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में सेवारत हैं, उन्हें शुक्रवार को असम के नए मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है, जो कुमार संजय कृष्ण की जगह लेंगे। संजय कृष्ण शनिवार को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

1988 बैच के आईएएस अधिकारी बरुआ अभी गृह एवं राजनीतिक, राजस्व तथा आपदा प्रबंधन और असम समझौता अनुपालन जैसे विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं।

वह शनिवार को राज्य के मुख्य सचिव का पदभार संभालेंगे।

एकेके/जेएनएस

Created On :   30 Oct 2020 4:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story