जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तान ने मोर्टार से गोलाबारी, सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया

डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान के सैनिकों ने अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए मोर्टार से गोलाबारी की। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शाहपुर सेक्टर में मंगलवार को सीमा पार से दोपहर बाद करीब 3.15 बजे गोलाबारी शुरू हुई। इस पर भरतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलाबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

भारतीय सेना जोरदार तरीके से जवाबी कार्रवाई कर रही है। 29 सितंबर को पाकिस्तानी सेना ने घाटी के पुंछ जिले के मेंढर सब-डिविजन के मेंधर और बालाकोट सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। तब घटना में तीन नागरिक घायल हो गए थे।

Created On :   12 Nov 2019 5:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story