जम्मू कश्मीर : CRPF पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, 4 जवान घायल

By - Bhaskar Hindi |4 Sept 2017 6:09 PM IST
जम्मू कश्मीर : CRPF पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, 4 जवान घायल
डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू कश्मीर में CRPF पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला हुआ है। अनंतनाग के काज़ीगुंद में यह हमला हुआ है। आतंकियों ने यहां CRPF के जवानों पर ग्रेनेड से हमला किया है। हमले में चार जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को अस्पताल रेफर किया गया है। यह हमला तब हुआ जब CRPF की 163 बटालियन का काफिला जम्मू हाइवे से गुजर रहा था। फिलहाल सीआरपीएफ टीम ने इलाके को घेर लिया है और आतंकियों के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के सोपोर में एक मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आंतकियों को मार गिराया। सुरक्षाबलों को सोपोर के शंगर्गंड क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद वहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।
Created On :   4 Sept 2017 5:15 PM IST
Next Story