विधानसभा उपचुनाव के बाद कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार : मुख्यमंत्री

Karnataka cabinet expansion after assembly by-election: Chief Minister
विधानसभा उपचुनाव के बाद कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार : मुख्यमंत्री
विधानसभा उपचुनाव के बाद कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार : मुख्यमंत्री
हाईलाइट
  • विधानसभा उपचुनाव के बाद कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार : मुख्यमंत्री

बेंगलुरू, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। कयासों पर विराम लगाते हुए, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में 3 नवंबर को दो सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हो जाने के बाद, वह मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे।

येदियुरप्पा ने यहां पत्रकारों से कहा, मंत्रिमंडल विस्तार बेंगुलुरू के आर.आर नगर और तुमकुरू के सिरा विधानसभा क्षेत्र में 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव और 10 नवंबर को इसके नतीजे आने के बाद किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री 10 नवंबर को नई दिल्ली जाने की योजना बना रहे हैं, ताकि मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में वह पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर सकें।

येदियुरप्पा ने कहा, मैं पार्टी हाईकमान, नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य केंद्रीय नेताओं से परामर्श के बाद विधायकों को मंत्री बनाए जाने की सूची को अंतिम रूप दूंगा।

आरएचए/

Created On :   30 Oct 2020 1:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story