किसानों की क्रांति पदयात्रा मुरादनगर पहुंची, 2 अक्टूबर को होगा संसद का घेराव

- 23 सितंबर को हरिद्वार से चली है यात्रा
- 2 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचेगी किसान क्रांति पदयात्रा
- दिल्ली पहुंचकर संसद का घेराव करेंगे किसान
डिजिटल डेस्क, गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले निकाली जा रही किसान क्रांति पदयात्रा रविवार को मुरादनगर पहुंच गई है। यात्रा में भारी संख्या में किसान पैदल मार्च कर रहे हैं। किसानों की ये यात्रा हरिद्वार से 23 सितंबर को निकली थी, जो 2 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचेगी। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन ये किसान दिल्ली में संसद का घेराव करेंगे।
किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन यह पदयात्रा निकाल रहा है। इन मांगों में किसानों की पूर्ण कर्जमाफी और बिजली के दाम घटाना प्रमुख मांग है। स्वामीनाथन की रिपोर्ट को जल्द लागू किए जाने और किसानों को 60 साल बाद नौकरी करने वालों की तर्ज पर पेंशन की मांग भी इसमें शामिल हैं। इसके साथ ही गन्ना किसानों को बकाया भुगतान तुरंत किए जाने,14 दिन से ज्यादा देरी होने पर ब्याज और गन्ना मूल्य 450 रुपये क्विंटल किए जाने की मांग भी की जा रही है। किसानों की इस पदयात्रा को और मांगों को विपक्ष के कई राजनीतिक दलों का समर्थन मिल रहा है।
Ghaziabad: "Kisan Kranti Padyatra" with farmers under the banner of Bharatiya Kisan Union has reached Muradnagar. The farmers rally will reach Delhi on October 2. They are demanding complete loan waiver, lower electricity tariff including other things. pic.twitter.com/yeiGCRlmXF
— ANI UP (@ANINewsUP) September 30, 2018
किसानों की इस रैली में जमकर देशभक्ति गीत और किसानों पर आधारित रिकॉर्डेड गीत बजाए जा रहे हैं। इसके लिए रैली में कई सारे ट्रैक्टर और अन्य वाहनों में म्यूजिक सिस्टम भी लगाया गया है। इन गीतों में किसानों की वर्तमान समस्याएं और मांगों का खासा ध्यान रखा गया है। तेज आवाज में बज रहे इन गीतों का किसान भी जमकर लुत्फ ले रहे हैं। कई बुजुर्ग किसान भी ठुमके दिखे।
Created On :   30 Sept 2018 8:01 PM IST