- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Kovid-19 Yoga helps in keeping body fit in times of crisis: President
दैनिक भास्कर हिंदी: World Yoga Day: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- कोविड-19 संकट के दौर में योग शरीर को फिट रखने में मददगार

हाईलाइट
- कोविड-19 संकट के दौर में योग शरीर को फिट रखने में मददगार: राष्ट्रपति
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। कोविड-19 महामारी के कारण जब पूरी दुनिया स्वास्थ्य संकट से गुजर रही है, ऐसे में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने छठे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को योग का अभ्यास करने का सुझाव दिया और कहा कि यह शरीर को फिट रखने में और मन को शांत रखने मदद कर सकता है।
योग के महत्व का उल्लेख करते हुए कोविंद ने कहा कि प्राचीन योग विज्ञान मानवता को भारत का अमूल्य उपहार है।राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, मुझे प्रसन्नता है कि अधिकाधिक लोग योग को जीवन में अपना रहे हैं। संघर्ष व तनाव के बीच विशेष रूप से कोविड-19 के इस दौर में, शरीर को स्वस्थ व मन को शांत रखने में योगाभ्यास सहायक सिद्ध होगा। साल 2015 से 21 जून को हर साल योग का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। योग की उत्पत्ति भारत में हुई, यह शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक व्यायाम है।
क्लोजिंग बेल: बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 180 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (16 मई 2022, सोमवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 180.22 अंक यानी कि 0.34% ऊपर 52,973.84 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 60.10 अंक या 0.38% ऊपर 15,842.30 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि कल एलआईसी के सूचीबद्ध होने के पूर्व निफ्टी आज 16000 के स्तर को पुनः प्राप्त करने में असफल रहा। बैंक निफ्टी 1.44% की बढ़त के साथ 33597.60 के स्तर पर बंद हुआ।
क्षेत्र विशेष में निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियलिटी एवं ऑटो में तेजी में 2-3 % का योगदान दिया। निफ्टी आईटी तथा एफएमसीजी में क्रमशः 0.75 % एवं 0.35 % की हानि रही। निफ्टी के शेयरों में आयशर मोटर,अपोलो हॉस्पिटल तथा यूपीएल में सर्वाधिक लाभ रहा।अल्ट्राटेक सीमेंट, श्री सीमेंट, एशियन पेंट में प्रमुख गिरावट देखी गयी।
तकनीकी रूप से, साप्ताहिक चार्ट पर बियरिश कैंडल बनाने के बाद यह आज निफ्टी ने दैनिक चार्ट पर डोजी कैंडलस्टिक बनाया है जो ट्रेडर के मन में बाजार के रुख को ले कर असमंजस को दर्शाता है। साथ ही निफ्टी फॉलिंग ट्रेंडलाइन पर रेसिस्टेन्स का सामना कर रहा है तथा इन स्तरों पर लाभ ले लेने की प्रवृति दर्शा रहा है।
फिबोनाकी रेट्रेंचमेंट का सपोर्ट 15650 पर है।यह ट्रेडर के लिए लघु अवधि में खरीदी का अवसर बन सकता है यदि 15650 का स्तर नही टूटता है। आवरली चार्ट पर मिडिल बोलिंगर बैंड पर सपोर्ट है, इसके कारण एक तेजी की चाल बन सकती है। स्टॉक विशेष एक्शन आने वाले दिनों में मार्केट में अधिक प्रभावी रहेगा। डेरीवेटिव में कॉल पर सर्वाधिक ओपन इंटरेस्ट 16000 पर तथा उसके बाद 16200 पर है।
पुट में सबसे अधिक ओपन इंटरेस्ट 15500 निफ्टी पर है।
इंडिया विक्स 24.53 पर 4.43% की बढ़त के साथ बंद हुआ जो साप्ताहिक एक्सपायरी तक तीव्र उतार चढ़ाव का संकेत देता है।बैंक निफ्टी का सपोर्ट 32600 तथा रेसिस्टेन्स 34500 है।
बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 78.13 अंक तेजी के साथ 52,872 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 14 अंक की बढ़त के साथ 15,796 के स्तर पर खुला था।
सुमीत बगड़िया
एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर
चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking)
Source: Choice India
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: ओडिशा में कोरोना से मौतों का आंकड़ा अब 12
दैनिक भास्कर हिंदी: असम जेल से 3 विचाराधीन कैदी फरार : पुलिस
दैनिक भास्कर हिंदी: सैनिकों को आत्मरक्षा में गोलीबारी की अनुमति दी जाए : अमरिंदर
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र के अहमदनगर में पूर्व सैन्य अधिकारी गिरफ्तार
दैनिक भास्कर हिंदी: गलवान घाटी पर चीन का दावा अस्वीकार्य : भारत