कमजोर हुआ नक्सलवाद: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में एक करोड़ इनामी नक्सली समेत 10 की मौत

- घने जंगलों में सुरक्षा बलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
- नक्सलवादियों के मास्टमाइंड को गिराया मार
- छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद पर कसी नकेल
डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक करोड़ रुपए का इनामी आरोपी मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण सहित 10 नक्सलियों को मार गिराया है। इस ऑपरेशन को सुरक्षा बल बड़ी सफलता मान रहे हैं क्योंकि इसमें मोडेम की मौत हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक, खुफिया जानकारी के तहत इलाके में शीर्ष नक्सली नेता बालकृष्ण की मौजूदगी की पुष्टि हुई। इसके बाद बुधवार को यह ऑपरेशन शुरू किया गया।
सुरक्षा अधिकारी ने ऑपरेशन को लेकर दी जानकारी
सुरक्षा बलों ने इस ऑपरेशन के बारे में बताया कि खुफिया सूत्रों से जानकारी मिलने पर बुधवार को ऑपरेशन शुरू किया गया था, इसमें बताया गया था कि मोडेम समेत 10 नक्सली गरियाबंद के एक दूरस्थल क्षेत्र में छिपे हुए हैं। इसके बाद राज्य पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम गठित की। इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों का आपना सामना हुआ। इसमें 10 नक्सलियों की मौत हो गई।
अधिकारी ने आगे बताया कि इस मुठभेड़ में मारे गए मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण केंद्रीय समिति का एक वरिष्ठ सदस्य था, जिस पर एक करोड़ रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उन्होंने आगे कहा कि लंबे वक्त से गरियाबंद जिला नक्सली एक्टिविटियों में लिप्त है, जहां पर कई ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों को कम करने का कार्य किया गया है। इससे वो कमजोर पड़ गए हैं। ये हाल के सालों में संभव हो सका है।
जानिए कौन था मोडेम बालकृष्ण?
नक्सली संगठन में मोडेम बालकृष्ण एक शीर्ष नेता था, उस पर कई गंभीर अपराधों में लिप्त होने के आरोप लगे थे। इनमें हत्या, लूट और पुलिस पर हमला करना शामिल है। सुरक्षा बलों की कड़ी मशक्कत के बाद भी वह हाथ नहीं लगा। फिर उस पर एक करोड़ रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इससे यह संकेत मिलता है कि वह नक्सली गतिविधियों में किस कदर प्रभावशाली था। उसकी मौत के बाद नक्सली संगठन की रीढ़ टूट गई हैं क्योंकि वह कई ऑपरेशनों का माइस्टरमाइंड भी रहा है।
Created On :   11 Sept 2025 8:06 PM IST