CM कुमारस्वामी बोले - मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जेडीएस-कांग्रेस में कुछ मतभेद

Kumaraswamy says there are some issues on portfolio allocation
CM कुमारस्वामी बोले - मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जेडीएस-कांग्रेस में कुछ मतभेद
CM कुमारस्वामी बोले - मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जेडीएस-कांग्रेस में कुछ मतभेद

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक का राजनीतिक नाटक भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन मंत्रिमंडल बंटवारे पर जेडीएस-कांग्रेस में अब तक सहमति नहीं बन पाई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी और गठबंधन के सहयोगी कांग्रेस के बीच विभागों के आवंटन को लेकर कुछ मतभेद हैं, लेकिन ये मतभेद इतने बड़े नहीं है कि सरकार गिरने जैसी कोई बात हो।

राहुल-सोनिया से मिलेंगे कुमारस्वामी
शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी कैबिनेट विस्तार और प्रभार आवंटन के मुद्दों पर चर्चा के लिए शनिवार को दिल्ली रवाना हो गए। यहां पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी के साथ मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की जाएगी। इसमे उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख जी परमेश्वर, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और डी के शिवकुमार सहित अन्य कांग्रेस नेता भी शामिल हो सकते है। 

केंद्रीय नेतृत्व से मंजूरी के बाद विस्तार
कुमारस्वामी ने दिल्ली जाने से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा, मैं इसे प्रतिष्ठा का मुद्दा बनाने की कोशिश नहीं करूंगा और समस्या को हल करने का प्रयास करूंगा। राज्य के कांग्रेस नेताओं को कांग्रेस आलाकमान की मंजूरी बाद ही कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। 

कांग्रेस के 22 मंत्री और जेडीएस 12 मंत्री
कुमारस्वामी ने कहा, राज्य कांग्रेस के नेताओं को अपने केंद्रीय नेतृत्व से मंजूरी लेनी है, यही कारण है कि वे  दिल्ली जा रहे हैं। उनके वापस आने के बाद कैबिनेट का विस्तार आसानी से होगा। यह पहले ही तय कर लिया गया है कि नई कैबिनेट में कांग्रेस के 22 मंत्री और जेडीएस  के 12 मंत्री होंगे।

मैं लोगों के साथ हूं
किसानों की कर्ज माफी को लेकर बीजेपी के राज्यव्यापी बंद के आह्वान पर कुमारस्वामी ने कहा, मैं लोगों के साथ हूं। मैं किसी निजी स्वार्थ को लेकर मुख्यमंत्री नहीं बना हूं। किसानों की कर्ज माफी पर अपने पहले की घोषणा से पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं  है।    

Created On :   26 May 2018 5:03 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story