लेडी डॉक्टर को कोरोना के अल्फा-डेल्टा दोनों वेरिएंट ने जकड़ा, डबल इंफेक्शन देखकर डॉक्टर्स भी हैरान

Lady doctor caught by both alpha-delta variants of corona, doctors were also surprised to see double infection
लेडी डॉक्टर को कोरोना के अल्फा-डेल्टा दोनों वेरिएंट ने जकड़ा, डबल इंफेक्शन देखकर डॉक्टर्स भी हैरान
लेडी डॉक्टर को कोरोना के अल्फा-डेल्टा दोनों वेरिएंट ने जकड़ा, डबल इंफेक्शन देखकर डॉक्टर्स भी हैरान
हाईलाइट
  • कोरोना से जुड़ा चौंकाने वाला मामला
  • दो अलग अलग वेरिएंट से संक्रमित लेडी डॉक्टर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर के बाद अब देश में डेल्टा वेरिएंट का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच एक ऐसा केस मिला है जिसने फिर विशेषज्ञों समेत आम लोगों को चौंका दिया है। ये केस असम की एक महिला डॉक्टर का है जो कोरोना से संक्रमित हुई। उसकी जांच के बाद जो नतीजे आए वो और भी ज्यादा चौंकाने वाले आए। महिला डॉक्टर कोरोना की अल्फा और डेल्टा दोनों वेरिएंट से संक्रमित पाई गई है। विशेषज्ञों का दावा है कि ये देश में इस तरह का पहला मामला है।

वैक्सीनेशन के बाद हुआ कोरोना
चौंकाने वाली बात ये है कि लेडी डॉक्टर को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थीं। ICRC के मुताबिक दूसरी डोज लगने के तकरीबन एक महीने बाद डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। रिपोर्ट देखने के बाद ICMR-RMRC के विशेषज्ञ खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। संस्थान के बिस्वज्योति बरकाकोटी के मुताबिक भारत का ये ऐसा पहला मामला नजर आ रहा है। जिसकी रिपोर्टिंग और पेपरवर्क शुरू हो चुका है। हालांकि ये भी बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर में दिखाई दे रहे लक्षण गंभीर नहीं है।

ब्राजील के बाद भारत
डॉक्टर्स अब इस मामले को समझने में जुट चुके हैं। उनका अनुमान है कि दो अलग अलग वेरिएंट के संक्रमितों के संपर्क में आने के बाद डबल इंफेक्शन हुआ होगा। आपको बता दें इससे पहले मार्च में अल्फा वेरिएंट का पहला केस ब्राजील में मिला था।
 

Created On :   20 July 2021 6:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story