महंगाई को लेकर लालू ने साधा केन्द्र पर निशाना, लोगों ने यूं लिए मजे

Lalu target central govt. on inflation, People made fun
महंगाई को लेकर लालू ने साधा केन्द्र पर निशाना, लोगों ने यूं लिए मजे
महंगाई को लेकर लालू ने साधा केन्द्र पर निशाना, लोगों ने यूं लिए मजे

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से देश में बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की। हालांकि ट्वीटर पर उनकी इस कोशिश को यूजर्स ने फेल कर दिया। लालू ने लिखा था, "पेट्रोल-80 रुपए, टमाटर -80 रुपए, प्याज -80 रुपए। ना ग़रीब चंदा देता है, ना TRP! तो महँगाई पर बात कौन करेगा? करेगा वह जातिवादी और भ्रष्टाचारी कहलाएगा।"
 


लालू के इस ट्वीट के बाद ट्वीटर पर लोगों ने उनके जमकर मजे लिए। किसी ने उनके कार्यकाल में हुए चारा घोटाले की याद दिलाई तो किसी ने उनके और उनके बेटे के भ्रष्टाचारी होने की बात कही। पढ़ें ट्वीट..

 

Created On :   1 Dec 2017 1:24 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story