चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन से हड़कंप, देखें VIDEO

landslide happen in Chandigarh Shimla National Highway near the shrouded tunnel watch video
चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन से हड़कंप, देखें VIDEO
चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन से हड़कंप, देखें VIDEO

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को भूस्खलन होने से भारी नुकसान हुआ। बताया जा रहा है कि इस घटना में सड़क पर खड़े 6 वाहन और एक मंदिर का कुछ हिस्सा मलबे में दब गया है। ये हादसा शिमला के बेहद नजदीक ढली टनल के पास हुआ।

भूस्खलन के ‘तूफान ने मचाया उफान’
भूस्खलन से पूरे इलाके में दहशत की स्थिति है ,वहीं  प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि भट्टाकुफर के नजदीक मंदिर के पीछे पहाड़ी का एक हिस्सा धंसने से पत्थर गिरने लगे और राजमार्ग के किनारे खड़े छह वाहन इसकी जद में आ गए।

3 दिन लगातार बारिश ने उड़ाए लोगों के होश
बताया जा रहा है कि पिछले 3 दिनों से इस इलाके में तेज बारिश हो रही है जो इस भूस्खलन की एक प्रमुख वजह है, ये राजमार्ग प्रदेश के कुफरी, नालधेरा, सेब क्षेत्र जुब्बल, नरकंडा, खड़ापाथर और समूचा किन्नौर पर्यटन क्षेत्रों को आपस में जोड़ता है। अभी फिलहाल पुलिस ने यातायात को संजौली की तरफ मोड़ दिया है।

Created On :   3 Sept 2017 12:20 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story