Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे

Mann Ki Baat Prime Minister Narendra Modi Tune In At 11 Am
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे
हाईलाइट
  • इससे पहले पीएम मोदी ने 27 सितंबर को लोगों को संबोधित किया था

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे रेडियो पर 70वीं बार "मन की बात" कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी देश की जनता के साथ अपने विचार साझा करेंगे।

इसे आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर को "मन की बात" कार्यक्रम के जरिए लोगों को संबोधित किया था।

बता दें कि लोग सुबह 11 बजे डीडी भारती पर पीएम मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम का सांकेतिक भाषा संस्करण देख सकते हैं। इसके अलावा, इस मन की बात के क्षेत्रीय संस्करणों को ऑल इंडिया रेडियो के संबंधित क्षेत्रीय स्टेशनों द्वारा पीएम के प्रसारण के तुरंत बाद और उसी दिन रात 8 बजे फिर से प्रसारित किया जाएगा। इसके लिए आप 1922 भी डायल कर सकते हैं, जिसके बाद आपको एक कॉल आएगा, जिसमें आप अपनी पसंदीदा भाषा चुन सकते हैं और अपनी क्षेत्रीय भाषा में "मन की बात" कार्यक्रम सुन सकते हैं।
 

Created On :   24 Oct 2020 4:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story