महिलाओं के विकास के लिए सरकार की कई योजनाएं जिनसे लाभ उठा रही है भारतीय नारी

Many schemes of the government for the development of women, from which Indian women are taking advantage
महिलाओं के विकास के लिए सरकार की कई योजनाएं जिनसे लाभ उठा रही है भारतीय नारी
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के विकास के लिए सरकार की कई योजनाएं जिनसे लाभ उठा रही है भारतीय नारी
हाईलाइट
  • आत्मनिर्भर भारत में महिलाओं की भागीदारी

डिजिटल डेस्क, ,भोपाल, राजा वर्मा । महिलाओं को सशक्त बानाने के लिए मोदी सरकार की कई योजनाएँ ऐसी है जिनका  लाभ घर बैठे महिलाओं को मिल रहा है। इन सभी योजनाओं का उद्देश्य समाज में महिलाओं को आगे बढ़ाना हैं। सरकार का ये कदम महिलाओं को हौसला देता है ताकि वे अपने हक के लिए लड़ सके। आइये जानते है मोदी सरकार कौन- कौन सी योजनाएँ है। 

1. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

इस योजना का उद्देश्य गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता करना है। रसोई में उठने वाले धूएं से महिलाओ को राहत दिलाने के लिए गैस सिलेंडर प्रदान कराया जाता है। इस योजना कि शुरुआत उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से हुई थी, पूरे देश भर में 8.3 करोड़ परिवारों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। इससे महिलाओं को सुविधाएं तो मिली ही साथ ही उनके स्वास्थय में सुधार आया हैं।
 
2. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ 

यह योजना भारत के कई राज्यों में चलाई जा रही है। इसकी शुरुआत हरियाणा के पानीपत से हुई थी। जैसा की नाम से ही समझ में आ रहा है कि यह योजना बेटियों कि भ्रूण हत्या, उनको पढ़ाने, सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से लागू किया गया था। 

3. सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना

इस योजना के तहत महिलाओं को निशुल्क स्वास्थ सेवाएं सरकार की ओर से प्रदान की जा रही है। प्रसव के दैारान जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थय रह सके।  इसकी शुरुआत 10 अक्टूबर 2019 को की गई थी। 

4. फ्री सिलाई मशीन योजना

इस योजना का उद्देश्य आत्मनिर्भर के तहत महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन सिखाना है।  जिससे वे खुद के लिए एक कमाई का जरिया बना सके और आत्मनिर्भर बन सके। योजना का लाभ शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं उठा रही हैं। 

5. महिला शक्ति केंद्र योजना

इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को जागरुक कर संरक्षण मिला है और वे सशक्त बनी है। सामाजिक भागीदारी के माध्यम से गांव- गांव कि महिलाओं को उनकी क्षमता का अनुभव करा कर सशक्त बनाया जाता है। इस योजना से कई महिलाऐं जुड़ी है। 

6. सुकन्या समृद्धि योजना

कन्याओं के उजवल भविष्य के लिए सरकार ने इस योजना कि शुरुआत कि है। इस योजना के तहत सरकार ने गरीब बालिकाओं की उच्च शिक्षा और उनकी शादी का जिम्मा उठाया है। सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाती हैं।

Created On :   8 March 2022 11:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story